ज्योतिष : सिर्फ एक लोटा जल से दूर होगी आपके पैसे की समस्या, बनेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

12
livejagran : घर परिवार से जुड़े हर व्यक्ति की चाह होती है कि उसके घर परिवार में सुख शांति बनी रहे | उसको किसी चीज की कमी का सामना न करना पड़े | लेकिन ऐसा हो नहीं पाता है | जीवन में हर दिन कोई परेशानी उत्पन्न होने लगती है | कभी भाग्य साथ नहीं देता, कभी परिवार में कलह पैदा हो जाता है | ऐसे में व्यक्ति का जीवन कठिनाइयों से भर जाता है | हालाँकि ज्योतिष में इनसे बचने के लिए कुछ उपाय बताये | जिनकी मदद से आप अपने जीवन को खुशियों से भर सकते है |
हिन्दू धर्म में तुलसी का बड़ा महत्व है | तुलसी को पूजनीय माना गया है, इतना ही नहीं ये औषधीय गुणों से भरपूर रहती है | इसके अलावा तुलसी श्रीहरि की भी प्रिय है | इसीलिए आप घर में तुलसी का एक पौधा स्थापित करे और सुबह शाम एक लोटा जल अवश्य अर्पित करे | इससे आपके घर से नकारात्मकता दूर होगी, साथ ही श्रीहरि की कृपा भी आप पर बनेगी |
शास्त्रों में पीपल के वृक्ष को देव वृक्ष की उपाधि दी गयी है | ऐसा भी बताया गया है कि इसमें श्रीहरि विराजमान रहते है | इसके अलावा कुंडली में बृहस्पति ग्रह की मजबूती के लिए पीपल को जल अर्पित करने की बात ज्योतिष में कही गयी है | बृहस्पति का सीधा संबंध धन से भी है | ऐसे में पीपल को जल अर्पित करने से श्रीहरि के साथ आप पर बृहस्पति देव की कृपा भी बनेगी |
आप सुबह उठकर पुरे घर की साफ़ सफाई करे और घर के मुख्य द्वार पर जल अवश्य डाले | शास्त्रों के अनुसार ऐसे घर में माँ लक्ष्मी वास करती है | इसके अलावा नित सूर्यदेव को जल अर्पित करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है |
आर्थिक समस्याओ से छुटकारा पाने के लिए आप पक्षियों को दाना पानी डाले | अपने घर की छत पर या किसी स्थान पर जहाँ पक्षी आते है | वहां आप पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करे | इससे आपकी आर्थिक समस्याएं दूर होगी, साथ ही आने वाली परेशानियां भी टल जायेगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published.