सिर पर टोपी हाथ में मेहंदी लगाए ड्यूटी पर पहुंची महिला अफसर, देखते ही लोगों ने किया सलाम

इंडियन डिफेंस टाइम्स पर वायरल हुई यह तस्वीर काफी कुछ बयां करती हुई नजर आ रही हैं। यह तस्वीर उस महिला की है, जिसकी हाथों की मेहंदी का रंग अभी फिका भी नहीं हुआ था कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए अपने घर परिवार से ज्यादा अपने देश को अधिक तवज्जो देना मुनासिब समझा। बता दें कि लोग इन तस्वीरों पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। इस तस्वीर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। शादी के तुरंत महिला ऑफिसर का इस तरह अपनी ड्यूटी पर लौटना लोगों को खूब भा रहा है। तस्वीर में ऑफिसर का नाम यूमी बताया जा रहा है। तस्वीर के इतर उसकी कोई और जानकारी हासिल नहीं हुई है।

हाथों में मेहंदी लगे और उसी हाथों से टोपी पकड़े महिला ऑफिसर की इस तस्वीर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर को खूब शेयर किया जा रहा है। कंधे पर मिलिट्री सर्विस का बैच लगाए इस महिला पर हर भारतीय को गर्व महसूस होगा। मालूम हो कि मिलिट्री सर्विस की शुरूआत 1888 में ब्रिटिश शासनकाल में हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.