02 जनवरी 2021: साल का पहला शनिवार, जानिए किसे मिलेगा शनिदेव का आशीर्वाद

6
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | घर परिवार का सुख शांति भरा माहौल आपको सुकून देगा | कामकाज को लेकर अच्छे नतीजे मिलेंगे | आपकी उत्पादकता में वृद्धि होगी | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | दाम्पत्य जीवन में समय कम दे पाने के चलते तनाव पैदा हो सकता है |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | कामकाज में मनचाहे फल पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी | आप अपनी किसी इच्छा को पूरी करने की कोशिश कर सकते है | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन शानदार रहेगा, प्रेम जीवन का आनंद उठाएंगे |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | लम्बे समय बाद परिवार संग सुकून से बैठने का मौका मिलेगा, आपको उनसे कुछ नयी बाते भी पता चलेगी | वैसे खान पान में असंतुलन और शारीरिक श्रम की कमी सेहत को बिगाड़ सकती है | दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रह सकता है, हालाँकि सब काबू में रहेगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन बेहद ही शानदार रहेगा | नौकरीपेशा जातक ऑफिस में अपना प्रभाव जमाने में कामयाब होंगे | आज किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है, वैसे आज के लिए यात्राएं टाल दे | दाम्पत्य जीवन में साथी संग निकटता में वृद्धि होगी |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका आत्मविश्वास आपके लिए सफलता की सीढ़ी की तरह काम करेगा | व्यापार में आपको अच्छा लाभ होने वाला है | परिवार में किसी चीज को लेकर उत्सव का सा माहौल रहेगा | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में प्रेम की भरमार रहेगी | स्वास्थ्य ठीक रहेगा |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन उतार चढ़ाव से भरा साबित होगा | आपकी आदमनी में वृद्धि होगी, लेकिन खर्चो में दुगुनी वृद्धि होने के आसार बन रहे है | परिवार में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है | नवविवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में प्रेम की बहार रहेगी |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | निजी जीवन और पेशेवर जीवन में बिगड़ा हुआ तालमेल आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है | घर में आपके किसी निर्णय पर सवाल उठ सकते है, या कोई असहमति जता सकता है | स्वास्थ्य के मामले में ओढ़ने पहनने का ध्यान दे |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन आपके लिए अनुकूल प्रतीत हो रहा है | आज सरकारी कामो में आपको सफलता मिलेगी, शायद किसी की मदद भी मिल सकती है | नौकरीपेशा जातको को आज सावधान रहना होगा, बॉस की नजर आप पर होगी | जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | किसी बात को लेकर चिंता सिर दर्द दे सकती है, तनाव लेने से बचे | कामकाज में आपको अधिक ही मेहनत करनी होगी | किसी से प्रेम करते है, उनके लिए कोई गिफ्ट ले जाए | दाम्पत्य जीवन में सबकुछ ठीक रहेगा |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | ऑफिस के बाद सहकर्मियों संग छोटी सी पार्टी कर सकते है | परिवार में कहीं घूमने चलने की मांग उठ सकती है | आज किसी भी काम में जल्दबाजी ना दिखाए, अन्यथा गड़बड़ हो सकती है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आप कुछ नया सीखने की कोशिश कर सकते है | स्वास्थ्य को लेकर दिन बढ़िया रहेगा | बच्चो संग आज अच्छा समय बिताएंगे | प्रेम जीवन में आज किसी तीसरे की दखलंदाजी आपको परेशान करेगी | विवाहित जातको का दिन बढ़िया बीतेगा |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | लेकिन आर्थिक लेनदेन में आपको सावधान रहने की जरूरत है, नुकसान के योग बन रहे है | इस राशि के अविवाहित जातको के घर आज रिश्ता आ सकता है | आज जीवनसाथी से कुछ ऐसा सुनने को मिलेगा, जिससे मन में उनके लिए इज्जत बढ़ जाएगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published.