08 अप्रैल 2021: आज इन राशियों को मिलेगा श्रीहरि का आशीर्वाद, जानिए अपनी राशि का हाल…

10
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन चुनौतीपुरा साबित होगा, इसीलिए कामकाज में सतर्कता बरते | आज के दिन किसी भी विवाद से दूर रहे, अन्यथा ये लम्बा खींच सकता है | ऑफिस में काम का दबाव अधिक रहेगा | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा | आपकी सेहत बढ़िया रहेगी |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन सुख शांति भरा रहेगा | अधूरे पड़े काम अचानक पुरे हो जायेंगे, जिससे आप प्रसन्न होंगे | राजनीति से जुड़े जातको के लिए दिन खास साबित होगा | आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी | विवाहित जातक गृहस्थ जीवन के मसले में जीवनसाथी से बात करेंगे |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | हालांकि कामकाज को लेकर थोड़े व्यस्त रह सकते है | ऑफिस में आज सहकर्मी आपकी मदद करेंगे | व्यापारी जातको को मनचाहे लाभ के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी | परिवार का सुख शांति भरा माहौल सुकून देगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | धर्म कर्म के कामो में आपकी रूचि बढ़ेगी | आज व्यवसाय से जुड़े कार्यो में अनजान पर भरोसा ना करे | विद्यार्थियों को गुरुजनो से मदद मिलेगी, जिससे उनकी परेशानी दूर होगी | दाम्पत्य जीवन में चल रही मनमुटाव की स्थिति से मुक्ति मिलेगी |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन कुछ मामलो में फायदेमंद साबित होगा | आज कोई रिश्तेदार मुलाकात के लिए आ सकता है | आज सुख सुविधा की कोई चीज खरीद सकते है | आज अपने क्रोध पर काबू रखे, अन्यथा काम बिगड़ सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | संतान से मिला कोई शुभ समाचार आपका दिन बना देगा | व्यापारी जातक नए क्षेत्र में हाथ आजमाने की कोशिश करेंगे | वैसे आज अपने किसी करीबी की वजह से आप परेशानी में पड़ सकते है | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन भागदौड़ में बीतेगा | आर्थिक खर्चे बढ़ने वाले है, इस पर ध्यान दे | कामकाज को लेकर दिन सामान्य रहेगा, हालाँकि थकान रहेगी | शाम के समय परिवार में किसी मुद्दे पर चर्चा हो सकती है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन आज का दिन शुभ साबित होगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कामकाज में मन लगेगा, जिससे आपकी कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी | कोई निजी कार्य परेशानी का सबब बनेगा, आप किसी की मदद ले सकते है | सेहत के मामले में दिन शुभ है | शाम को मित्रो संग समय बीता सकते है |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | कार्य बिना किसी रुकावट के पुरे होंगे | नौकरीपेशा जातको के शत्रु आज सक्रीय है, लेकिन वे अपनी मंशा में असफल होंगे | आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आप पर बड़ा प्रभाव डालेगी | आर्थिक मामलो में सावधान रहे |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | अपने कार्यो में अधिक उतावलापन ना दिखाए, अन्यथा मुंह की खानी पड़ सकती है | कोई पड़ोसी आपसे मदद ले सकता है | परिवार में कोई विवाद फिर से खड़ा हो सकता है, आपको इस पर ध्यान देना चाहिए | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन फलदायी साबित होगा | माँ लक्ष्मी की कृपा के चलते आर्थिक लाभ होने वाले है | यदि कहीं धन निवेश की सोच रहे है, तो दिन शुभ है | ऑफिस में आज आपके काम की तारीफ होगी | शाम के समय जीवनसाथी संग घूमने जा सकते है, इससे प्रेम बढ़ेगा |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | कोई कार्य अटक सकता है, लेकिन शाम तक परेशानी समाप्त हो जाएगी | आज परिवार से जुड़े किसी फैसले में आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा | सेहत को लेकर कोई लापरवाही ना बरते | बच्चो की किसी जिद को पूरा कर सकते है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.