मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | कुछ खर्चो की वजह से आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है | आपको रिश्तो में घुली कड़वाहट को मिठास में बदलना सीखना होगा | किसी काम के चलते भाग दौड़ की वजह से थकान रहेगी | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कामकाज में धैर्य बरतना होगा, जल्दबाजी में किया गए काम में गड़बड़ हो सकती है | भाई बहनो के संग संबंध मजबूत होंगे | शाम के समय किसी शख्स से मिलकर मूड खराब हो सकता है, आप किसी भी चीज को दिल से ना लगाए |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा, हालाँकि कीमती वस्तुओ को लेकर सावधानी बरते | आज संतान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, आप इससे प्रसन्न होंगे | कामकाज को लेकर दिन सफलता भरा साबित होगा | शाम के समय जीवनसाथी संग पार्टी में शामिल हो सकते है |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | किसी काम को लेकर की गयी यात्रा थोड़ी शारीरिक समस्या दे सकती है, हालाँकि कार्य सफल होगा | ऑफिस से जल्दी फ्री हो सकते है | परिवार के प्रति दायित्व बढ़ने वाले है | आज जीवनसाथी संग अच्छा समय बिताएंगे, रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | नौकरीपेशा जातको की आज ऑफिस में प्रशंसा होगी | इसे देखकर शत्रुओ को कष्ट होगा | इस राशि के छात्र पढाई में मन लगाएंगे | आर्थिक मामलो में आज अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आप जीवनसाथी के कहने पर धर्म के कार्य में धन खर्च कर सकते है | इससे समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा | आज किसी भी तरह के विवाद से दूर रहने की कोशिश करे | ऑफिस में सहकर्मी आपसे मदद मांग सकते है | दाम्पत्य जीवन हल्की बहस के साथ आगे बढ़ेगा |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | घर परिवार में किसी वजह से ख़ुशी का माहौल बनेगा | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन चुनौतीभरा साबित होगा | आर्थिक स्थिति को लेकर विचारमग्न रहेंगे | शाम को दोस्त के साथ किसी काम से जा सकते है | स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन स्वास्थ्य को लेकर कमजोर संकेत दे रहा हैं, इसीलिए सतर्क रहे | कामकाज में अधिक व्यस्त रह सकते है | आज कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है | बड़े भाई की सलाह व्यापार में लाभदायक साबित होने वाली है | गृहस्थ जीवन में सुख रहेगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन बेहतर साबित होगा | अधूरे कामो को पूरा करने के लिए दिन शुभ है | इस राशि के छात्र नए कोर्स में दाखिला ले सकते है | नौकरीपेशा जातक ऑफिस के बाद सहकर्मी संग समय बिताएंगे | जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है, सावधानी रखे |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज का दिन सफलता भरा साबित होगा | कोर्ट कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है | व्यापारी कुछ नयी योजनाए बनाएंगे, साझेदारों से सलाह ले तो अच्छा है | माता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे, तबियत बिगड़ सकती है | दाम्पत्य जीवन में सबकुछ ठीक रहेगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | अचानक मिले किसी समाचार की वजह से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है | धन निवेश का सोच रहे है, तो दिन शुभ है | परिवार के किसी सदस्य से बहस हो सकती है, इससे बचने की कोशिश करे | जीवनसाथी किसी चीज की मांग कर सकता है |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका बढ़िया रहेगा | किसी काम में आ रही अड़चन स्वतः ही दूर हो जाएगी | ससुराल पक्ष के साथ कोई भी लेनदेन करने से बचे, संबंध प्रभावित हो सकते है | संतान की भविष्य को लेकर कुछ निर्णय ले सकते है | जीवनसाथी संग शाम को घूमने जा सकते है |