100 चूहों ने एक महिला को बनाया अपना शिकार, कुतर-कुतर कर दी ऐसी हालत, जानें

11

एक बड़ा ही रूह कांप जाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला का दावा है कि उसे 10 नहीं 20 नहीं बल्कि पूरे 100 चूहों ने हमला किया। चूहों ने उनके हाथ पैरों को इस कदर काटा जैसे किसी कपड़ें को कुतर देते है। इसके चलते महिला बुरी तरह जख्मी हो गई है। महिला का कहना है कि ये हमला मेरे साथ उस समय हुआ जब वो पार्क में रात के समय वॉक पर गई हुई थी।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला लंदन का बताया जा रहा है। जहां 43 वर्षीय सुसान ट्रेफ्टब (Susan Treftub) ने कहा कि वह सोमवार को रात 9 बजे नॉर्थफील्ड्स, ईलिंग में ब्लोंडिन पार्क में रोजाना कि तरह टहल रही थी। तभी उनकी नजर घास में घूम रहे चूहों पर पड़ी।

सुसान ने कहा कि मैंने इतने सारे चूहों को एकसाथ कभी नहीं देखा था। इससे पहले कभी मैने ऐसा नजारा नहीं देखा था। मुझे इस बात का पूरा यकीन था कि वो 100 से अधिक चूहे जरूर होंगे। उन्हें देखकर ही मेरी हालत खराब होने लगी थी। मुझे ऐसा लग रहा था कि मैं बीमार होने जा रही हूं।
वे (चूहे) मेरे पैरों पर रेंग रहे थे। मैं उन्हें बार-बार मारकर भगा दे रही थी। उधर अंधेरा भी हो रहा था इसलिए यह देख पाना मुश्किल था कि चूहे कहां से आ रहे हैं। यह नहीं पता चल पा रहा था।

43 वर्षीय महिला ने कहा कि चूहे मेरे पैरों को कुतर रहे थे और मेरे शरीर पर ऊपर चढ़ने का पूरा प्रयास कर रहे थे। महिला के पैर और हाथ पर काटने और चोट के निशान थे। हालांकि उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई।

महिला का कहना है कि वह 19 जुलाई की उस भयानक शाम तक नियमित रूप से पार्क में जाती थी, लेकिन कभी चूहे नहीं दिखे. लेकिन चूहों के हमले के बाद वो अब पार्क में जाने वाले लोगों को सावधान रहने की हिदायत देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.