एएनआई द्वारा जारी यह वीडियो उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद में एक गांव है जिसका नाम लापसा है। यहां एक महिला घायल हो गई थी, घायल महिला की जानकारी जब आईटीवीपी के जवानों को मिली तो वे इस घायल महिला के इलाज के लिए मुनस्यारी तक का सफर पैदल चलकर पूरा किया। इस दौरान जवानों को रास्ते में पहाड़, उफनाई नदी और नाले के अलावा भूस्खलन वाले क्षेत्र भी मिले। इस दौरान आईटीबीपी जवानों की टीम ने महिला को स्ट्रेचर पर लेकर 40 किलो मीटर का सफर 15 घंटे में पैदल चलकर पूरा किया।
आपको बता दें के उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कों को खोलने में खासी दिक्कतें आ रही हैं। बारिश के कारण पूरे राज्य की 210 सड़कें अभी भी बंद हैं। इस बीच लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता हरिओम शर्मा ने कहा कि राज्य में लोनिवि की 104 जिबकि पीएमजीएसवाई की 106 सड़कें बंद चल रही हैं और इन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके ही उन्होंने कहा कि राज्य में चार राष्ट्रीय राजमार्ग, सात राज्य मार्ग जबकि आठ जिला मार्ग बंद चल रहे हैं। सड़कों को खोलने के लिए 305 जेसीबी और पोकलैंड मशीनों को लगाया गया है।