16 मार्च 2021: ये 02 राशि वाले रहे सावधान, हो सकता है नुकसान

6
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मिलेजुले  रहेगा | नौकरीपेशा जातको के सामने आज नई चुनौतियाँ आएगी, आपको तैयार रहना चाहिए | स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा रहेगा | आपके विरोधी कार्यो में अड़चन डालने की कोशिश कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम व संतुलन रहेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | किसी पुराने मित्र से लम्बे समय बाद मुलाकात करके अच्छा महसूस करेंगे | आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी, हालाँकि गलत तरीके से धन कमाने से बचे | कामकाज को लेकर दिन ठीक रहेगा, फल मिलने में देरी परेशान कर सकती है |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | परिवार में कोई समस्या सिर उठा सकती है, जिस वजह से तनाव पैदा हो सकता है | व्यापारी साझेदारों से बिना विचार विमर्श के कोई निर्णय ना ले | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन अच्छा है | दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन मिश्रित संकेत दे रहा है | इस वजह से आप कामकाज में सतर्क रहने की जरूरत है | पडोसी से किसी बात पर अनबन हो सकती है, आप इससे बचने की कोशिश करे | संतान से मिला कोई शुभ समाचार आपको खुश कर देगा | दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आपको आज जीवन के कुछ महत्वपूर्ण अनुभव होने वाले है | आर्थिक स्थिति में सुधार करने को लेकर आप विचारमग्न रहेंगे | कहीं धन निवेश करना चाहते है, तो विशेषज्ञ से सलाह ले | दाम्पत्य जीवन में मनमुटाव की स्थति हो सकती है |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | परिवार के मांगलिक कार्य में सम्मिलित हो सकते है | नौकरीपेशा जातको की बुद्धिमता की आज परीक्षा हो सकती है | संतान के भविष्य को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते है | दाम्पत्य जीवन जीवनसाथी के सहयोग से प्रेममय रूप से आगे बढ़ेगा |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन कम प्रभावी प्रतीत हो रहा है | सेहत को लेकर आज थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन खर्चो में आज कमी देखने को मिलेगी | कामकाज में अच्छे नतीजे मिलेंगे | प्रेम जीवन वाले प्रिय से मन की बात करेंगे और रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन मध्यम रूप का रहेगा | पूर्व में कहीं निवेश किया गया धन बड़ा लाभ देने वाला है, इससे आप प्रसन्न होंगे | कामकाज को लेकर दिन फलदायक बीतेगा | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | हालाँकि दाम्पत्य जीवन में आज प्रिय से किसी बात पर बड़ी बहस हो सकती है |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | नौकरीपेशा जातको की तरक्की होने वाली है, इस वजह से परिवार में भी ख़ुशी का माहौल रहेगा | व्यापारियों को आज संतुष्टि भरे नतीजे मिलेंगे | घर का कोई सदस्य आज किसी चीज की मांग कर सकता है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | किसी निजी काम को लेकर आपको लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है | नौकरीपेशा जातको को ऑफिस में आज अधिक ध्यान देने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव को दूर करने के लिए आपको पहल करने की जरूरत है |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कपड़े के व्यापार से जुड़े जातको को अच्छा लाभ होने वाला है | आज जीवनसाथी आपकी बातो को सुनेगा, अपने फैसलों में आपको शामिल करेगा | परिवार में अचानक किसी की तबियत बिगड़ सकती है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन कमजोर रहेगा |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | ऑफिस में आपके विरोधियों को आज मुंह की खानी पड़ेगी | नया काम शुरू करने को लेकर बना रहे योजना को मित्र से शेयर कर सकते है | आज परिवार के किसी सदस्य की कोई बात चुभ सकती हैं, बेहतर होगा आप इसे दिल पर ना ले |

Leave a Reply

Your email address will not be published.