20 मार्च 2021: आज सिद्ध होंगे इन 5 राशि वालों के कार्य, धन-कारोबार में होगी वृद्धि

6
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मध्यम रूप का रहेगा | कामकाज को लेकर चिंता सेहत बिगड़ सकती है | आर्थिक मामलो में दिन बढ़िया रहेगा | किसी रुके हुए काम के पुरे होने की सम्भावना है | संतान से कोई निराशानजक समाचार मिल सकता है | दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आप अपने व्यवहार में धैर्य और शांति बनाये रखे, तभी कार्य पुरे हो पाएंगे | राजनीति से जुड़े जातको के लिए दिन खास साबित होगा | आज ना चाहते हुए भी ऑफिस में अप्रिय व्यक्ति से मदद लेनी पड़ सकती है | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | शाम को आप परिवार के सदस्यों संग किसी समारोह में शामिल हो सकते है | वैसे आज कीमती वस्तुओ का ख़ास ख्याल रखे, खोने या चोरी की सम्भावना है | सेहत अच्छी रहेगी | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | रोजगार के क्षेत्र में काम कर रहे जातको को नए लाभ मिलेंगे | व्यापार को लेकर की गयी यात्रा लाभदायी साबित होगी | परिवार में नयी सम्पति की खरीद को लेकर बातचीत हो सकती है | इस राशि के विद्यार्थियों को मेहनत की जरूरत है |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | ऑफिस में शत्रु फिर से खड़े होंगे, लेकिन स्वतः ही दूर हो जायेंगे | अपनी वाणी में आप मिठास बनाये रखे, ये आपकी पहचान बनेगी | शाम के समय जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिस वजह से आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कामकाज को लेकर अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, इसका फल भी मिलेगा | आज के दिन किसी भी विवाद में पड़ने से बचे | घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की प्लानिंग हो सकती है | विवाहितो के लिए दिन खुशनुमा बीतेगा |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आसपास का सकारात्मक वातावरण आपको सुकून देगा | अटका हुआ पैसा आज मिलने की सम्भावना बन रही है | आज मित्रो से मुलाकात करके अच्छा महसूस करेंगे | शाम को स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे | गृहस्थ जीवन में प्रेम रहेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका कमजोर प्रतीत हो रहा है | कोई आंतरिक रोग पीड़ा दे सकता है, अच्छा होगा तुरंत डॉक्टर से सलाह ले | कामकाज को लेकर आपको सहकर्मी से मदद लेनी पड़ेगी | बच्चो के लिए कोई चीज खरीद सकते है | दाम्पत्य जीवन हल्के तनाव संग आगे बढ़ेगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आप सुख सुविधा के लिए कोई चीज खरीद सकते है | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | घर के बुजुर्ग सदस्य से मिली कोई सलाह आपके आज काम आएगी | जीवनसाथी अपनी कोई इच्छा जाहिर कर सकता है, जो आपको दुविधा में डाल सकती है |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | घर में माता जी के स्वास्थ्य पर नजर बनाये रखे | ऑफिस में आज आपके काम की तारीफ होगी, आपका प्रभाव भी बढ़ेगा | आमदनी को लेकर कुछ विचार कर सकते है | रूठे जीवनसाथी को मनाने के लिए उपहार ले तो बेहतर है |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा, लेकिन ऑफिस में विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है | आपको इससे बचना होगा | घर से दूर पढ़ रहे छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है | बाहर के खानपान से दूरी बना कर रखे | विवाहित जातक जीवनसाथी संग घूमने निकल सकते है |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | किसी सरकारी काम में आपको मदद मिल सकती है, जिस वजह से आप राहत महसूस करेंगे | आज लम्बे समय बाद कोई रिश्तेदार मुलाकात के लिए आ सकता है | दाम्पत्य जीवन में कई दिनों से चल रहा कोई अवरोध दूर होने वाला है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.