2021: पुरे वर्ष इन 5 राशियों को सताएगा राहु, कहीं आपकी राशि तो नहीं….

16
ज्योतिष में नौ ग्रह बताये गए है, जिनकी दशा में होने वाला परिवर्तन हमारे जीवन को प्रभावित करता है | सभी 9 ग्रहो में राहु और केतु ऐसे ग्रह है, जिन्हे क्रूर और अशुभ माना जाता है | आज हम राहु ग्रह के बारे में बात करने जा रहे है | ज्योतिष के अनुसार राहु कोई भौतिक ग्रह नहीं है, ये एक छाया ग्रह है | वर्तमान में राहु रोहिणी नक्षत्र में है और रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चंद्र देव है | इस वर्ष के अंत तक राहु इस नक्षत्र में रहने वाला है | जिस वजह से कई राशियां प्रभावित होने वाली है | सभी राशियों पर शुभ या अशुभ प्रभाव पड़ेगा | ऐसे में आज हम आपको राशियों पर पड़ने वाले उन प्रभावों के बारे में बताने जा रहे है |

वृष
इस राशि के जातको को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है | आप किसी पर अधिक भरोसा ना करे, धोखा खाना पड़ सकता है | दाम्पत्य जीवन में नयी परेशानियों का उदय हो सकता है | आर्थिक मामलों में सोच समझकर ही रणनीति बनानी होगी |
मिथुन
ये राशि राहु से प्रभावित रहेगी, जिस वजह से खर्चो में वृद्धि देखने को मिलेगी | आपको आर्थिक पक्ष में अधिक ध्यान देना होगा, धन हानि के संकेत मिल रहे है | ऐसे मामलों में आप जोखिम उठाने से बचे, किस्मत साथ नहीं दे रही है |
सिंह
कामकाज के मामले में आपके लिए दिन परेशानी भरा रहेगा | पारिवारिक जीवन में तनाव पैदा हो सकता है, आपको इसे दूर करने का प्रयास करना होगा | वैसे व्यापारियों के लिए ये समय बेहद शुभ है, लाभ के योग बन रहे है | हालाँकि इस दौरान आप खर्चो पर काबू करके चले |
तुला
इस समय में आप संभलकर चले, राहु आपके मार्ग में परेशानी खड़ी करेगा | निजी जीवन की वजह से मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता है | धन कमाने के लिए आप शॉर्टकट ना अपनाये, अन्यथा बड़े नुकसान को झेलना पड़ सकता है |
कुम्भ
राहु की इस दशा की वजह से आपके सुखो में कमी आएगी | परिवार में पैतृक सम्पत्ति को लेकर बड़ा विवाद हो सकता हैं, जिस वजह से क़ानूनी पचड़े में भी फंस सकते है | संतान को किसी तरह की चिंता आपको सताएगी | हालाँकि जीवनसाथी का साथ आपको संबल देगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published.