23 जनवरी 2021:आज प्रबल है मीन राशि वालो का भाग्य, जानिए बाकी राशियों का हाल…

6
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आपके रुके हुए काम बनेंगे, जिस वजह से आप प्रसन्न दिखाई देंगे | आज जीवनसाथी धार्मिक कार्यो के प्रति आकर्षित होगा, आप भी प्रेरत होंगे | व्यापारियों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है | परिवार का माहौल ठीक रहेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपके दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी | हालाँकि आप अपनी समझदारी से इसे निपटा लेंगे | कामकाज को लेकर संतुष्टि भरे नतीजे मिलेंगे | ऐसा कार्य करने से बचे, जिसमे क़ानूनी परेशानी खड़ी होने की सम्भावना हो | दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव देखने को मिलेगा |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | ऑफिस में सहकर्मी आपके व्यवहार में आये बदलाव की प्रशंसा करेंगे | कुछ ऐसी परिस्थितियां बनेगी, जिन पर ध्यान देना आवश्यक होगा | कामकाज को लेकर दिन अच्छा बीतेगा | दाम्पत्य जीवन मे जीवनसाथी संग रोमांटिक पल बिताएंगे |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | आमदनी में वृद्धि देखने को मिलेगी, हालाँकि खर्चो को लेकर सम्भलने की जरूरत है | संतान आपसे कोई समस्या शेयर कर सकती है, आप के बीच अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी | जीवनसाथी आपके लिए कुछ नया करने की कोशिश करेगा |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन आपके प्रयासों पर निर्भर करेगा | कामकाज में मेहनत रंग लाएगी, बस सब्र रखना होगा | कला के क्षेत्र से जुड़े लोगो को अच्छी खबर मिलेगी | परिवार में अचानक कोई परेशानी खड़ी हो सकती है, जिस वजह से आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | कामकाज को लेकर उत्साह की कमी रहेगी | आप अपनी पर्सनॅलिटी में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे | बाहर का खाना आपको स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है | जीवनसाथी आपसे कोई राज की बात शेयर कर सकता है, जिसे जानकर आपको हैरानी होगी |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीक बीतेगा | दोस्तों संग अच्छा समय बिताने को मिलेगा, आपको कोई सलाह भी मिल सकती है | घर में किसी कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा बन सकती है | प्रेम जीवन वाले आज संभलकर रहे, आपके लिए दिन अनुकूल साबित नहीं होगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी समस्या हो सकती है | अपनी मीठी बातो से सबका दिल जीतने में कामयाब होंगे | व्यापारी कार्यक्षेत्र में विस्तार करने की सोचेंगे | आज जीवनसाथी की कोई बात आपको बेहद पसंद आएगी, आप उनकी प्रशंसा करेंगे |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन उतार चढाव से भरा रहेगा | आज अपने मन की बात हर किसी से शेयर ना करे | कहीं धन निवेश करने की इच्छा हो सकती है, अच्छा होगा अनुभवी से सलाह ले | खर्चो में वृद्धि होने वाली है | दाम्पत्य जीवन वालो को सुख नतीजे मिलेंगे, रिश्ते में प्रेम रहेगा |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन फलदायक साबित होगा | हालाँकि फिजूलखर्ची से बचने की कोशिश करे | ऑफिस में बॉस आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे | इस राशि के छात्र पढाई में मन नहीं लगा पाएंगे | प्रेम जीवन वालो जातको का दिन परिवार के दबाव के चलते तनाव में बीतेगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | किसी काम में आपको धन की जरूरत पड़ेगी, आपको समय पर मदद मिल जाएगी | आज  ऑफिस में सीनियर की नजर आप पर रहेगी, सतर्क रहे | धर्म कर्म के कामो में रूचि जागेगी | जीवनसाथी से कोई ख़ुशी मिलने वाली है |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका भाग्य प्रबल है, जिस वजह से अटके और अधूरे काम भी पुरे होने वाले है | विदेश जाने की इच्छा रखने वाले जातको को अच्छी खबर मिल सकती है | परिवार को समय ना दे पाने की वजह से आपको शिकायत सुनने को मिलेगी | दाम्पत्य जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published.