26 मार्च 2021: आज सावधान रहे ये 4 राशियों के जातक, हो सकता है नुकसान…

10
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | अपनी सुख सुविधा पर आप बड़ा खर्चा कर सकते है, इस दौरान अपनी जेब पर भी नजर रखे | नौकरीपेशा जातको को शत्रुओ से सावधान रहने की जरूरत है | घर में बुजुर्ग सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है, इस वजह से थोड़े परेशान रहेंगे |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ साबित होगा | किसी अनजान से बड़े काम की सलाह मिल सकती है | रोजगार से जुडी युवाओ की चिंता आज दूर होगी | आज के दिन ससुराल पक्ष से कोई लेनदेन ना करे | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कामकाज को लेकर व्यस्त रहेंगे, इस दौरान खानपान पर भी ध्यान दे | आर्थिक स्थिति में सुधार करने के नए मार्ग खोजेंगे | आज अपनी वाणी में मिठास बनाये रखे, तभी आपके कार्य पुरे होंगे | जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते है |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | इस राशि के छात्र गुरुजनो की मदद से लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे | वैसे निवेश करने के लिए दिन शुभ नहीं है | राजनीति से जुड़े जातको को समाज सेवा करने का मौका मिलेगा | दाम्पत्य जीवन में भविष्य की प्लानिंग कर सकते है |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन थकाने वाला साबित होगा, लेकिन ये आपको सफलता भी दिलाएगा | आज आपके विरोधी सक्रीय है, सतर्क रहे | आज किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात आपको ख़ुशी देगी | आपकी सेहत ठीक रहेगी | प्रेम जीवन वाले आज प्रिय के घूमने निकल सकते है |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | बड़े आर्थिक फैसले लेने से पहले घर के बड़ो की राय ले तो अच्छा है | कोई अटका हुआ सरकारी काम आपको परेशान कर सकता है | व्यापारी अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव करने का विचार करेंगे | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | सम्पति में निवेश करने को लेकर पिताजी बात कर सकते है | नौकरीपेशा जातको की आज बॉस तारीफ कर सकते है | शाम का समय आप बच्चो संग मौज मस्ती में बीता सकते है | जीवनसाथी से किसी चीज को लेकर शिकायत हो सकती है |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | व्यापारी आज घरेलू काम में व्यस्त रहेंगे, लेकिन इस दौरान अपने काम पर भी नजर बनाये रखे |
आज किसी भी क़ानूनी मामले में उलझने से बचे | परिवार का माहौल अच्छा रहेगा | जीवनसाथी से किसी मामले में राय ले सकते है |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | परिवार की कोई समस्या पिताजी की सलाह से दूर होगी | कामकाज को लेकर अधिक ध्यान देना होगा, गलती की गुंजाईश ना छोड़े | आर्थिक मामले में दिन शुभ है, अटका हुआ पैसा मिल सकता है | दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका थोड़ा कमजोर रहेगा | अच्छा होगा कामकाज में सावधानी रखे | किसी निजी काम में आपको मित्र की मदद या सलाह की जरूरत पड़ सकती है | ससुराल पक्ष से आज कोई लाभ होने की उम्मीद है | आज जीवनसाथी आपके लिए कुछ नया कर सकता है |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन मिलेजुले परिणाम वाला रहेगा | ऑफिस में कुछ अवरोध पैदा हो सकते है, हालाँकि आप जल्द ही इनसे निपट लेंगे | घर में पिताजी की सेहत पर नजर बनाये रखे | व्यापारियों को आज मनचाहा लाभ प्राप्त नहीं होगा, जिस वजह से थोड़ी निराशा हो सकती है |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | इस राशि के विद्यार्थी अपने सहपाठियों से मदद लेंगे | पारिवारिक बिज़नेस से जुड़े जातको को आज पिताजी सलाह मिलेगी | घर के लिए आप कुछ खरीददारी कर सकते है | जीवनसाथी के गुस्से का शिकार हो सकते है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.