27 मार्च 2021: आज इन राशियों पर है शनिदेव की नजर, रहे सावधान

9

मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | कामकाज में अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश करेंगे | लम्बे संघर्ष के बाद किसी परेशानी से छुटकारा पाने में सफल होंगे | निजी कार्य को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकता है, जिसमे हिस्सा लेकर आप प्रसन्न होंगे | वैसे आज के दिन वाहन के प्रयोग में सावधानी बरते, अचानक खराबी आने से खर्चा हो सकता है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी अपनी कोई इच्छा शेयर कर सकता है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आपके चेहरे पर किसी चीज को लेकर ख़ुशी का भाव रहेगा | नौकरीपेशा जातक आज व्यर्थ की बातो से दूरी रखे और काम में ध्यान दे | सीनियर की आप पर नजर रहेगी | जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीकठाक बीतेगा | आज भाई या बहन अपनी कोई परेशानी शेयर कर सकता है, आप उनकी मदद करेंगे | कामकाज को लेकर स्थिति अच्छी रहेगी, काम में मन लगेगा | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय से भविष्य को लेकर विचार विमर्श कर सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका मिलेजुले रूप का साबित होगा | आपकी आमदनी में वृद्धि होगी, लेकिन कुछ खर्चे भी तैयार रहेंगे | आज संतान व्यवसाय में मदद करने की इच्छा जता सकती है | आज किसी मित्र संग बहस हो सकती है, आप इसे ज्यादा बढ़ने ना दे | दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा, लेकिन कामकाज को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी | कोई अटका हुआ काम स्वतः ही पूरा हो सकता है, जिससे आप प्रसन्न होंगे | आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | जीवनसाथी आज आपसे किसी चीज की मांग कर सकता है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आप किसी भी तरह की चिंता को हावी ना होने दे, अन्यथा सेहत प्रभावित हो सकती है | कामकाज को लेकर दिन अच्छा बीतेगा | किसी सरकारी काम में आपको मदद मिल सकती है | आज भावना में बहकर कोई फैसला ना ले |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शुभ है | शाम तक आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है | ऑफिस में आज कामकाज में अधिक सावधानी बरतनी होगी | इस राशि के छात्र निराशाजनक विचारो को मन में ना लाये | आज माताजी को कोई उपहार भेंट कर सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | व्यापारियों को आज बड़ी डील हाथ लग सकती है, जिससे आर्थिक लाभ होगा | संतान से जुडी कोई चिंता दूर होगी | आज सेहत को लेकर दिन कमजोर है, सतर्क रहे | प्रेम जीवन में ज्यादा उम्मीद करना निराशा की वजह बन सकता है |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | धार्मिक कामो में हिस्सा लेंगे, इससे समाज में आपका मान सम्मान होगा | प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातको को शुभ समाचार मिल सकता है | आज जीवनसाथी के साथ दैनिक जरूरत के सामान की खरीददारी कर सकते है |

कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | विदेशो से व्यापार करने वाले जातको के लिए दिन कमजोर रह सकता है | आज आपको पिताजी से काम की सलाह मिल सकती है | शाम के समय वाहन चलते समय सावधानी बरते अन्यथा चोट लग सकती है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | लेकिन आप शत्रुओ से सावधान रहे, वे कोई नुकसान पहुंचने की कोशिश में है | लम्बे समय बाद अपने स्कूल के अध्यापक से मिलकर प्रसन्न होंगे | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति बदतर हो सकती है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.