27 फरवरी 2021: आज इन राशियों की बदलेगी किस्मत, जानिए कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल…

6
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कामकाज को लेकर स्थिति संतुलित रहेगी | नौकरीपेशा जातक ऑफिस में किसी विवाद में उलझने से बचे | अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा, अन्यथा परेशानी से जूझना पड़ सकता है | आज घर के बड़े से काम की सलाह मिल सकती है |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आपका अनुबव आज कार्यक्षेत्र में काम आएगा | आज अनावश्यक खर्चो से बचने की कोशिश करे तो अच्छा होगा | इस राशि के छात्रों के लिए दिन अच्छा साबित होगा | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन कमजोर रहेगा, व्यस्तता की वजह से बहस हो सकती है |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ साबित होगा | व्यापार में संतुलित परिस्थिति बनेगी, जिस वजह से लाभ के अवसर बढ़ेंगे | आज घर का छोटा सदस्य आपसे कोई मदद मांग सकता है | किसी अटके हुए काम को पूरा करने के लिए आज का दिन शुभ है | दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | नौकरीपेशा जातक आज कामकाज में गलती की गुंजाईश ना छोड़े | आज कोई खर्चा आ सकता है, जिस वजह से आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है | आज जीवनसाथी किसी चीज की मांग कर सकता है | बाहर के खानपान से बचे |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन ठीक बीतेगा | हालाँकि वाहन चलाने के दौरान आप सावधानी रखे | पारिवारिक सम्पति को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने में आज सफलता मिलेगी | आज ससुराल पक्ष से रिश्तेदार मुलाकात के लिए आ सकते है, जीवनसाथी बेहद प्रसन्न होगा |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | अपने कौशल विकास पर आप ध्यान देंगे | परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा, आपको आज पिताजी से मार्गदर्शन मिलेगा | कामकाज को लेकर स्थिति सामान्य रहेगा | आज के दिन कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले जीवनसाथी की राय जरूर जान ले |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन मध्यम फलदायक साबित होगा | धार्मिक कामो को लेकर आपकी रूचि बढ़ेगी | परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन आज संतान की चिंता आपको सता सकती है | इस राशि के व्यापारी आज जोखिम उठाने से बचे, स्थिति अनुकूल नहीं है |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर साबित होगा | आज जीवन में कुछ बदलाव आएंगे, जो रास नहीं आएंगे | आज जीवनसाथी से वजह से कोई बड़ा खर्चा हो सकता है, तैयार रहे | हालाँकि शाम को परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर बातचीत हो सकती है |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा, लेकिन आप ईर्ष्यालु लोगो से सावधान रहे | कामकाज को लेकर किये जा रहे प्रयासों में कमी ना आने दे | स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक रहेगा | शाम के समय मित्रो संग महफ़िल जमा सकते है | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन शुभ साबित होगा | कामकाज में आज दुसरो से मदद लेनी पड़ेगी | परिवार में चल रही समस्याओ को लेकर बड़ो से बात करना, मन का बोझ हल्का करेगा | विवाहित जातको के लिए दिन चुनौतीभरा साबित होगा, किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते है |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | ऑफिस में आज जरुरी मीटिंग का हिस्सा बन सकते है, इससे आप प्रसन्न होंगे | आज कोई मित्र आपसे मदद मांग सकता है | यदि जीवनसाथी नाराज है, तो उन्हें मनाने की कोशिश करे | बाहर के खाने से दूरी बनाकर रखे, तो बेहतर है |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | अधूरे या अटके कार्यो को पूरा करने के लिए आज का दिन शुभ है | आज किसी ऐसे विवाद में ना पड़े, जिसकी वजह से कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़े | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा, जीवनसाथी संग घूमने जा सकते है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.