27 साल में इतना बदल गए है श्रीकृष्ण के कृष्ण, जानिए कहाँ है आजकल

हाल ही में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था | इस दौरान सर्वदमन डी ने भी अपनी तस्वीरें शेयर की | बता दे इन तस्वीरो में सर्वदमन डी को पहचानना बेहद ही मुश्किल है |
तस्वीर में वे हरे रंग के कुर्ते में नजर आ रहे है और उनका लुक भी काफी बदला हुआ है | बता दे वे मनोरंजन की दुनिया से दूर है |
वे शुरू से ही प्रकृति के बेहद करीब रहे है, प्रकृति से उन्हें बेहद लगाव है | वे पहाड़ो और नदियों के बीच अपना मैडिटेशन सेण्टर चलते है | इसके अलावा उनका पंख नाम से एक NGO भी है, जिसमे वे 200 के करीब बच्चो की पढाई लिखाई जा जिम्मा उठाते है |
जानकारी के लिए बता दे सर्वदमन अंतिम बार सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत फिल्म MS Dhoni में नजर आये थे | इस फिल्म में उन्होंने धोनी के कोच चंचल भट्टाचार्य का किरदार निभाया था |
बता दे सर्वदमन अर्जुन, गंगा मैया और ॐ नमः शिवाय जैसे कई सीरियल में नजर आ चुके है | लेकिन लोग उन्हें श्रीकृष्णा के रूप में ही जानते है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.