28 फरवरी 2021: कीमती वस्तुओं को लेकर सावधान रहे मिथुन राशि के जातक, जानिए बाकि राशियों का हाल…

6
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | संतान पक्ष से आपको निराशाजनक खबर मिल सकती है | नौकरीपेशा जातक अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने की कोशिश करेंगे | शाम को मित्र संग किसी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है | दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बढ़िया बीतेगा | कामकाज को लेकर मनचाहे नतीजे, कम मेहनत में ही मिल जायेंगे | पारिवारिक बिज़नेस में आपको पिताजी का साथ मिलेगा | आर्थिक स्थिति को लेकर विचारवान रहेंगे | दाम्पत्य जीवन हल्के फुल्के तनाव के साथ आगे बढ़ेगा |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आज मूल्यवान वस्तुओ का ध्यान रखे, खोने या चोरी होने की सम्भावना है | कोई अटका हुआ कार्य अचानक पूरा होने से मन प्रसन्न होगा | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | हालाँकि प्रेम जीवन वालो को चुनौती का सामना करना पड़ेगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कामकाज में आपको संतुष्टि भरे नतीजे मिलेंगे | व्यापारियों को आज लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है | इस राशि के छात्र पढाई में मन लगाएंगे | शाम का समय दोस्तों संग आमोद प्रमोद में बीत सकता है | स्वास्थ्य ठीक रहेगा |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | किसी ख़ास काम को लेकर की जा रही भागदौड़ थकान की वजह बनेगी | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन शुभ साबित होगा | प्रेम जीवन वालो को प्रिय से उपहार मिल सकता है, वैसे इस दौरान कोई नया विवाद पैदा ना होने दे |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शुभ साबित होगा | क़ानूनी मामलो में भाग्य आपका साथ देता नजर आ रहा है | आज अपने ऊपर कुछ खर्चा कर सकते है | माता जी किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की इच्छा जता सकती है | जीवनसाथी से भविष्य को लेकर कुछ जरुरी बातें हो सकती है |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कुछ बनते कार्य अटक सकते है, लेकिन आप धैर्य रखे, स्थिति जल्द ही बदलेगी | आर्थिक मामलो में दिन अच्छे संकेत दे रहा है, फायदा हो सकता है | दाम्पत्य जीवन में चल रहा विवाद किसी की मध्यस्था से सुलझने वाला है |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन स्वास्थ्य के लिए कमजोर है, इसीलिए पूरी सावधानी बरतनी होगी | राजनीती से जुड़े लोगो को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है | अपने खर्चो पर काबू रखने की कोशिश करे, अन्यथा आर्थिक परेशानी में पड़ सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शुभ संकेत दे रहा है | कामकाज को लेकर दिन सामान्य रहेगा | हालाँकि शाम के समय जीवनसाथी कोई शुभ समाचार दे सकता है | नौकरीपेशा जातको को सहकर्मी से मदद लेनी पड़ेगी | वैसे आज किसी प्रकार का उधार लेनदेन ना करे तो बेहतर है |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | नौकरीपेशा जातको को आज उच्च अधिकारी से कोई नसीहत मिल सकती है | आमदनी बढ़ने को लेकर आपको नए आइडियाज मिल सकते है | दाम्पत्य जीवन में आज कोई ऐसी बात ना छेड़े जिससे विवाद होने की सम्भावना हो |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा | कामकाज में अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी, अपनी वाणी में सौम्यता बनाये रखे | स्वास्थ्य को लेकर दिन ठीक रहेगा | आप कोई बड़ी जिम्मेदारी आने वाली है, आपको तैयार रहना होगा | दाम्पत्य जीवन ठीकठाक रहेगा |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन मध्यम फल देने वाला साबित होगा | आज घर के किसी काम में भी उलझ सकते है | आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी | वैसे आज बाहर के खानपान से दूर रहे, तो बेहतर होगा | आज जीवनसाथी के व्यवहार में आया बदलाव आपको परेशान कर सकता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.