30 दिसंबर 2020: धनु राशि के लिए खर्चीला साबित होगा दिन, जानिए बाकी राशियों का हाल…

11
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मजबूत स्थिति में रहेगा | आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिस वजह से व्यापार में जोखिम उठाने से नहीं घबराएंगे | किसी पुराने दोस्त से मुलाकात कर सकते है | वैसे आज के दिन अपने किसी काम की जिम्मेदारी दुसरो को ना सौंपे | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आर्थिक स्थिति के मामले में धन की आवक बनी रहेगी | आज किसी घरेलू काम के सिलसिले में आपको लम्बी यात्रा करनी पड़ेगी | अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कतई ना करे | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय से विवाह की बात कर सकते है |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अनुकूल साबित होगा | आप आज किसी भी चिंता को हावी ना होने दे, अन्यथा ये सेहत को प्रभावित कर सकती है | आज किसी बात की ख़ुशी में थोड़ा खर्चा कर सकते है | आपके किसी निर्णय में परिवार का पूरा साथ मिलेगा | दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज ओढ़ने पहनने पर विशेष ध्यान दे, सर्दी की चपेट में आ सकते है | नौकरीपेशा जातकी की कार्यकुशलता में गजब का सुधार आएगा | आप घर की साज सज्जा से जुड़ा कोई सामान खरीद सकते है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी किसी बात को लेकर नाराजगी प्रकट कर सकता है |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा | अपने कार्य के तरीको में बदलाव लाने पर आप विचार करेंगे | लम्बी यात्रा के योग बन रहे है, हालाँकि अभी के लिए टाल दे तो अच्छा है | प्रेम जीवन वाले जातको की प्रिय से झड़प हो सकती है, आप स्थिति को बिगड़ने ना दे |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीकठाक बीतेगा | कामकाज में सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, आपको इसका नतीजा मिलेगा | इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन शुभ साबित होगा | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | विवाहित जातक जीवनसाथी संग घूमने जा सकते है |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका पिछले दिनों के मुकाबले अच्छा बीतेगा | जो जातक लम्बे समय से स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे थे, उन्हें आराम मिलने वाला है | ससुराल पक्ष से आज किसी खास मुद्दे पर वार्ता हो सकती है | आज जीवनसाथी कई कार्यो में आपका साथ देता नजर आएगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिनमान ठीक रहेगा | कोई जरुरी काम आपकी लापरवाही के चलते अटक सकता है, इसीलिए सतर्क रहे | नौकरीपेशा जातको का कार्यभार बढ़ने वाला है | व्यापार को लेकर आज किसी अनुभवी से आप सलाह ले सकते है | जीवनसाथी संग अनबन हो सकती है |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन थोड़ा खर्चीला साबित होगा | हालाँकि ये खर्चे आवश्यक भी होंगे | कामकाज को लेकर आपका दिन ठीक रहेगा, संतुष्टि भरे नतीजे मिलेंगे | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | विवाहित जातक अपने दाम्पत्य जीवन से संतुष्ट नजर आएंगे, साथी संग रिश्ता मजबूत होगा |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है | एक तरफ विरोधी और दूसरी तरफ बढ़ते खर्चे आपको चिंतित करेंगे | आपमें धार्मिक भावना जागेगी, मंदिर में दान करेंगे | प्रेम जीवन वाले जातक अपने प्रेमजीवन के बारे में परिवार को अवगत कराने की प्लानिंग कर सकते है |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ रहने वाला है | आप अपने किसी शौक को पूरा करने की सोचेंगे | बिज़नेस में आपको आज मनचाहे नतीजे मिलेंगे | स्वास्थ्य के मामले में तली भुनी चीजों से दूरी बना रखे | अविवाहित जातको के विवाह की बात उनके घर में चल सकती है |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आपका दिन सामान्य रहेगा | ग्रहो की माने तो आपको अपने परिवार को समय देना चाहिए | अपनी जिम्मेदारियों से दूर भागना गलती साबित हो सकता है | आर्थिक स्थिति में सुधार के तरीको पर आप विचार करेंगे | जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, ध्यान दे |

Leave a Reply

Your email address will not be published.