राशिफल 5 अगस्त 2020: जानिए अपने राशिफल में आपकी किस्मत में क्या लिखा है और आज का दिन कैसा रहेगा

10
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज आपका कोई अधूरा काम पूरा होने वाला है | आमदनी में वृद्धि करने की दिशा में आप विशेष प्रयास करते नजर आएंगे | आज जीवनसाथी किसी कार्य को लेकर युक्ति सुझा सकता है | आज शाम के समय आपको शारीरिक थकान हो सकती है |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कामकाज को लेकर आज का दिन सफलता भरा रहेगा | कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया परिवर्तन करने पर विचार कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में आज आपको जीवनसाथी के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है | प्रेम जीवन जी रहे जातको को अच्छे नतीजे हासिल होंगे |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | दोपहर के बाद आपके किसी काम में अचानक रुकावट आ सकती है | आज आपको किसी निजी कार्य को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है | दाम्पत्य जीवन में सबकुछ ठीक रहेगा | इस राशि के छात्र पढाई में मन लगाने की कोशिश करेंगे |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका ठीक रहेगा | ऑफिस में आज बॉस आपकी तारीफ करेंगे, आपको नया काम भी मिल सकता है | किसी मित्र से बिगड़े हुए संबंधो को सुधारने का आप प्रयास करेंगे | प्रेम जीवन वाले जातको के लिए दिन भारी रहेगा | आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज कुछ अनावश्यक खर्चे आपका ध्यान खींच सकते है, आपको उनमे कमी लाने की जरूरत है | परिवार का सुख शांति भरा माहौल आपको सुकून देगा | आज आप व्यापार को बेहतर दशा में ले जाने का प्रयास करेंगे | दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आज कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके हक़ में आने वाला है | आज ऑफिस में सहकर्मी मदद का भाव दिखाएंगे | कामकाज को लेकर आपकी मेहनत रंग लाएगी | प्रेम जीवन में आज प्रिय की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा | लम्बे समय बाद दोस्तों संग समय बिताकर आप अच्छा महसूस करेंगे | आज कोई रिश्तेदार आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है | आज जीवनसाथी पर खूब प्यार लुटाएंगे | आज के दिन ऑफिस में किसी भी प्रकार के वाद विवाद से दूर रहे |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | किसी यात्रा पर जाने की योजना बना रहे है, तो फिलहाल के लिए टाल दे | आप नया वाहन खरीदने पर विचार कर सकते है | कामकाज में सफलता मिलेगी, लेकिन आज सहकर्मियों से अनबन होने की सम्भावना है | अपने पर काबू रखे |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शुभ है | आज किसी व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए बेहद ही भाग्यशाली साबित होने वाली है | आज किसी मित्र की बड़ी मदद कर सकते है | विवाहित जातक जीवनसाथी के साथ धार्मिक पूजा में शामिल हो सकते है | स्वास्थ्य को लेकर दिनमान अच्छा रहेगा |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आर्थिक स्थिति को लेकर आज का दिन बेहद शुभ है | आपका अटका हुआ धन आज किसी की मदद से प्राप्त होने वाला है | आप राहत की सांस लेंगे | ऑफिस में सीनियर से काम में मदद मिलेगी | प्रेम जीवन में आज प्रिय से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका झुकाव आध्यात्म की ओर रहेगा | आप कोई किताब भी पड़ सकते है | आप अपने खर्चो को नियंत्रित करने की कोशिश में रहेंगे | आज ससुराल पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | आज आपमें निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन उतार चढाव से भरा रहेगा | कामकाज को लेकर दिन अच्छा बीतेगा | काम कम रहने से आप राहत महसूस करेंगे | परिवार में किसी से थोड़ी बहस हो सकती है, धैर्य रखने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी आपसे मन की कोई बात शेयर कर सकता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.