राशिफल 12 अगस्त 2020: आज बुलंद है इन 5 राशियों के भाग्य का सितारा, जानिए अपनी राशि का हाल…

10
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | अपने काम को लेकर आज थोड़ी व्यस्तता रह सकती है | परिवार में लम्बे समय से चल रही कोई परेशानी आज समाप्त होने वाली है | इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा | आपके दाम्पत्य जीवन में पूर्ण प्रेम बना रहेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | किसी ख़ास काम में उम्मीद से अधिक धन खर्च होने से आप थोड़े चिंतित हो सकते है | किसी दोस्त के साथ रिश्तो में चल रही तल्खी आज दूर होने वाली है | दाम्पत्य जीवन में कुछ परेशानी उत्पन्न हो सकती है, लेकिन स्थिति काबू में रहेगी |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | व्यापार में आपके नए विचार, व्यापार को गति प्रदान करने का काम करेंगे | आज खानपान को लेकर थोड़े सतर्क रहे | प्रेम जीवन जी रहे, इस राशि के जातको को आज ख़ुशी का अनुभव होगा | धन के आंशिक लाभ की प्राप्ति होने वाली है |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप कामकाज में मन लगाएंगे | ऑफिस में आज बॉस आपके काम की तारीफ कर सकते है |  आज कोई बड़ी मुसीबत से छुटकारा मिलने से आपके चेहरे पर रौनक रहेगी | दाम्पत्य जीवन में संभलकर रहने की जरूरत है | तनाव उत्पन्न हो सकता है |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन शुभ है | कार्यो में भाग्य का साथ मिलने से अच्छा अनुभव मिलेगा | आप में आज आध्यात्म की ओर झुकाव पैदा हो सकता है, ये एक अच्छा संकेत है | इस राशि के नौकरीपेशा जातको के ट्रांसफर के योग बन रहे है | दाम्पत्य जीवन में निकटता बढ़ेगी |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर है | किसी बात को लेकर आप थोड़े परेशान रह सकते है | इसी वजह से कामकाज में भी मन नहीं लगेगा | ऑफिस में आपका दिन अच्छा रहेगा | परिवार के किसी सदस्य से बहस होने की सम्भावना है | जीवनसाथी का साथ सुकून देगा |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ रहने वाला है | आज किसी काम में आप मित्र की मदद ले सकते है | किसी सरकारी काम में आपको बड़ी सफलता मिलने वाली है | परिवार में कोई परेशानी उत्पन्न हो सकती है, हालाँकि आप संभाल लेंगे | जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम बिताएंगे |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा | खानपान को लेकर विशेष ध्यान देने की जरूरत है | ऑफिस में विरोधी सक्रिय है, इसीलिए आप भी थोड़े सतर्क रहे | वाहन चलाते समय आप सावधान रहें, चोट लग सकती है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन फलदायक सिद्ध होगा | किसी काम में देरी हो सकती है, लेकिन उससे आपकी कोई बड़ी परेशानी हल होने वाली है | परिवार का माहौल सुख शांति भरा रहेगा | कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है | दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रहेगा |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आप अपने व्यवहार पर ध्यान दे, छोटी सी बात से आया गुस्सा आपके रिश्ते बिगाड़ सकता है | कामकाज को लेकर की गयी कोई भी मेहनत आज बेकार नहीं जाएगी | प्रेम जीवन जी रहे जातको के लिए दिन थोड़ा चुनौतीभरा रह सकता है |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपके लिए दिन शुभ है | मन में नकारात्मक भाव ना आने दे, तभी आपको सफलता मिलेगी | आज भाई / बहन से किसी काम में सहयोग मिलने वाला है | ऑफिस में बॉस के सामने अपनी बात रखेंगे | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आज मन में किसी बात को लेकर द्वन्द की स्थिति बन सकती है | किसी से अपने विचारो को बांटे, अच्छा महसूस करेंगे | घर से किसी काम के लिए निकलते समय बुजुर्गो का आशीर्वाद अवश्य ले | दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published.