सीमा क्षेत्र में घुसे चीनी लड़ाकू विमान सुखोई- 35 को किया ढेर! बढ़ा तनाव

17

जानकारी के अनुसार चीन का सुखोई-35 लड़ाकू विमान ताइवान के हवाई क्षेत्र में घुसा था जिसके बाद उसे मार गिराया गया। इसका एक वीडियो फ़िलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चीन के इस फाइटर जेट पर ताइवान ने अमेरिकी पेट्रियाट मिसाइल डिफेंस सिस्टम की मदद से हमला किया है।

दावा किया जा रहा है कि ताइवान के हवाई क्षेत्र में आए चीनी विमान को पहले कई बार जगह किया गया लेकिन फिर भी वो ताइवान के क्षेत्र में बना रहा जिसके बाद उसे मार गिराया गया। फ़िलहाल अब तक इस खबर की पुष्ठि तो नहीं हो पाई है लेकिन अगर ऐसा हुआ तो दोनों देशों के मध्य हालात युद्व जैसे हो सकते हैं। इस विमान का पायलट गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। पिछले कई दिनों से देखने को मिल रहा था की ताइवान के हवाई क्षेत्र में चीन अपने फाइटर जेट्स भेज रहा था।

जिसे लेकर ताइवान कई बार चेतावनी जारी कर चुका था। लेकिन इस बार ताइवान ने दुश्मन देश के जेट को मार गिराना ही बेहतर समझा। चीन से चल रहे तनाव बीच ताइवान भी अपनी सैन्य क्षमता को बढ़ा रहा है। चीन और ताइवान के बीच चल रहे तनाव पर दुनिया की नजर है। वहीं चीन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए ताइवान की नौसेना और वायुसेना पूरी तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.