यूडोकसी और ग्रैंड पी दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आते हैं और इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपनी साथ की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, जोकि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। महिला एकदम मोटी तगड़ी और आदमी छोटा सा है, इसकी वजह से दुनिया दोनों का मजाक उड़ाते हैं। हालांकि, बावजूद उसके, दोनों बेहद क्यूट से लगते हैं। यूडोकसी और ग्रैंड पी दुनिया के तानों से अलग जल्द ही शादी करने वाले हैं। दोनों ने एक दूसरे से सगाई भी कर ली है। यूडोकसी से जब दोनों के रिश्तों के बारे में पूछा जाता है तो वह कहती हैं कि प्यार में हाइट से कोई फर्क नहीं पड़ता है। दोनों का रिश्ता अभी काफी अच्छा चल रहा है।
हालांकि यूडोकसी ने अभी तक अपने माता पिता को नहीं बताया, उन्हें डर है कि माता पिता शादी के लिए मना न कर दे।वहीं दूसरी ओर, ग्रैंड पी को भी लोगों के ताने मारने से जरा भी फर्क नहीं पड़ता है। उन्हें अपनी लाइफ अपने हिसाब से जीना पसंद है। ग्रैंड पी का रियल नाम Moussa Sandiana Kaba है। उन्हें जन्म से प्रोजेरिया नाम की एक जेनेटीक बीमारी है। इस बीमारी के चलते उनकी ग्रोथ रुक गई है। हालांकि, इतना डिफ्रेंस होने के बाद भी दोनों का प्यार किसी के लिए भी एक इंसपिरेशन है।