रिया चक्रवर्ती ही नहीं, अक्षय कुमार समेत कई सेलेब्स जा चुके हैं जेल, एक ने नौकरानी संग किया था रेप

15

सलमान खान (Salman Khan)
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान दो दिनों तक जेल के अंदर बिता चुके हैं। सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में दोषी करार दिया गया था और पांच साल की सजा सुनाई गई थी,हालांकि वह जेल में महज दो दिन ही रहे और उन्हें जमानत मिल गई थी।

संजय दत्त (Sanjay Dutt)
संजय दत्त के बारे में कौन नहीं जानता। संजय दत्त को पांच सालों तक रहना पड़ा था। उन पर गंभीर आरोप लगा था कि वह 1993 में मुंबई ब्लास्ट की साजिश में शामिल थे। जिसके चलते उन्हें दोषी करार दिया गया थाऔर पांच सालों तक जेल में रहना पड़ा था। इस ब्लास्ट में करीब 250 लोग मारे गए थे।

जॉन अब्राहम (John Abraham)
जॉन अब्राहम को 15 दिन की जेल हिरासत में रखा गया था। उन पर गाड़ी सही से न चलाए जाने का आरोप लगा था। ये बात साल 2006 की हैजब जॉन ने अपनी बाइक से दो लोगों को टक्कर मार दी थी जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar)
लैक्मे फैशन वीक में वॉक करने के बाद ही अक्षय कुमार को जेल का चक्कर काटना पड़ा। हालांकि उन्हें जल्द ही जमानत मिल गई। दरअसल, फैशन वीक के समय वॉक करते हुए अचानक अक्षय वॉक छोड़ ट्विंकल खन्ना के पास पहुंच गएऔर उनसे जींस की जिप खोलने को कहा। इसी मामले को लेकर खिलाड़ी को जेल जाना पड़ा।

मोनिका बेदी (Monika Bedi)
मोनिका बेदी को फर्जी पासपोर्ट के चलते पांच साल की सजा दी गई।मोनिका बेदी अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम की गर्लफ्रेंड थी।

सैफ अली खान (Saif Ali Khan)
सैफ अली खान, करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा साथ में ताज होटल में टेबल पर बैठे थे। तभी पास के ही टेबल में एक शख्स बैठा था और उससे सैफ की बहस हो गई। ये बहस कब हाथापाई में पहुंच गईऔर सैफ को जेल जाना पड़ गया। हालांकि,ये मामला दो तीन दिन में ही रफा दफा हो गया।

शाइनी अहूजा (Shiney Ahuja)
शाइनी अहूजा एक समय में चमकते हुए सितारे हुए करते थे लेकिन जब उनका करियर खत्म हो गया था।शाइनी अहूजा पर उनकी नौकरानी ने रेप का आरोप लगाया था। जिसके बाद शाइनी को सात साल की सजा दी गई थी।

फरदीन खान (fardeen Khan)
फरदीन खान को पुलिस ने एक व्यक्ति से ड्रग्स खरीदते हुए रंगे हाथों पकड़ा था।उन्हें पांच दिन बाद जमानत दे दी गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published.