हनीमून पर डॉक्टर पति की इस हरकत से पत्नी हुई परेशान, बुलानी पड़ी पुलिस

6

नवविवाहिता ने पुलिस को जानकारी दी है कि जब वो अपने पति के साथ हनीमून पर गई तो उसके पति ने जो उसको बताया उसे सुन पत्नी के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। पति को पत्नी को बताया कि वो समलैंगिक है और गंभीर बीमारी से भी पीड़ित है। इसके बाद डॉक्टर पति ने पत्नी की हत्या करने की भी कोशिश की। नवविवाहिता ने सिर्फ पति पर ही नहीं बल्कि ससुराल वालों पर भी दहेज़ उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

युवती ने बताया कि मई 2019 में उसकी शादी हाथरस निवासी युवक से हुई थी, जो कि चिकित्सक है। इस शादी में लड़की पक्ष ने 30 लाख रुपए खर्च किए थे। इसके बाद भी लड़के वाले खुश नहीं थे और शादी को लेकर लड़की को अक्सर ताने भी मारते थे। शादी के दो दिन बाद जब हनीमून के लिए पति-पत्नी कुल्लू मनाली गए। उस दौरान ही पति ने खुद को समलैंगिक बताया। जब वो घूमने गए तो पत्नी को पहाड़ से भी गिराने की कोशिश की, जब वो बच गई तो उसने होटल आकर मारपीट की और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया।

होटल के कर्मचारियों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली उन्होंने तुरंत मनाली पुलिस को बुला लिया। इस दौरान पत्नी ने बताया कि उसके पति ने होटल में उसकी हत्या का भी प्रयास किया था। पुलिस उस वक़्त तो दोनों को शांत करवाकर वहां से वापस घर भेज दिया लेकिन घर आकर लड़की मायके चली गई। जिसके बाद ससुराल पक्ष ने लड़की पक्ष से 10 लाख रुपए की मांग की। इसके बाद जब परामर्श केंद्र में सुनवाई हुई और समझौता नहीं हुआ तो युवती ने आगरा के महिला थाने में 11 सितंबर को पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.