पैसो का पेड़ कहलाते है ये 5 पौधे, आप भी लगा सकते है अपने घर में

13
आज के समय में हर कोई कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाना चाहता है, हालाँकि सबके लिए ऐसा हो | ये लगभग असम्भव ही है | वैसे आपने अक्सर कई लोगो को कहते हुए सुना होगा कि पैसे पेड़ पर नहीं उगते | लेकिन क्या हो अगर किसी पेड़ की वजह से ही पैसा घर में आने लगे | दरअसल ज्योतिष में ऐसे कुछ पेड़ पौधों के बारे में बताया गया है, जिनको घर में लगाना पैसो का पेड़ लगाने जैसा ही है | आज हम आपको ऐसे ही 5 पेड़ पौधों के बारे में बताने जा रहे है, जो आपके धन धान्य में वृद्धि कर सकते है | तो आइये जानते है आज आपके लिए क्या ख़ास है |
मनी प्लांट
 
 
मनीप्लांट के बारे में लगता है, कुछ कहने की जरूरत नहीं है | धन आदि के लिए मनीप्लांट को बहुत ही शुभ माना जाता है | इसके साथ ही इसकी बेल काफी खूबसूरत होती है, जो की घर में सजावट का काम करती है | वास्तु के अनुसार आग्नेय कोण में मनीप्लांट को लगाना शुभ फल प्रदान करता है | इसे घर में लगाने से कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है |
शमी का पेड़
 
 
वास्तु और ज्योतिष में शमी के पेड़ को बेहद ही शुभ माना गया है | इसके अलावा शमी के वृक्ष को महादेव का प्रिय भी बताया गया है | ऐसा माना जाता है कि शमी के वृक्ष को घर में लगाने से सुख शांति आती है और दरिद्रता खत्म होती है | ज्योतिष के अनुसार सोमवार के दिन महादेव को शमी के पत्ते और फूल अर्पित करने से गरीबी दूर होती है |
मनी ट्री
 
 
इन दिनों मनी ट्री नाम से एक पौधा काफी लोकप्रिय हो रहा है | जानकारी के अनुसार इसकी उत्पत्ति अमेरिका में हुयी है और इन दिनों काफी चलन में है | लोग इसे सजावट और आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए अपने घर में लगा रहे है | वैसे ये चुनिंदा नर्सरी में ही उपलब्ध है, आप चाहे तो इसे ऑनलाइन भी खरीद सकते है |
अश्वगंधा
 
 
वास्तुशास्त्र की माने तो अश्वगंधा का पौधा काफी समृद्धिशाली होता है | इसे घर में लगाने से सुख समृद्धि आती है और आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है | इसके अलावा अश्वगंधा औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है | इसे आप घर में अवश्य लगाए, ये अनेक फायदे प्रदान करता है |
श्वेतार्क
 
 
श्वेतार्क को सफ़ेद आकड़े का पौधा भी कहा जाता है | इस पौधे को गणेश जी का प्रतीक माना जाता है, साथ ही ये सुख समृद्धि भी लाता है | परन्तु वास्तु के अनुसार घर में ऐसा कोई पौधा नहीं लगाना चाहिए, जिसमे से सफ़ेद पदार्थ निकलता है | इसीलिए यदि आप इस पौधे को घर में लगा रहे है, तो इसे बालकनी या बरामदे में ही लगाए |

Leave a Reply

Your email address will not be published.