शाम के समय करें पांच उपाय महालक्ष्मी करेगी धन की वर्षा हो जाएंगे मालामाल

12
यदि किसी भी व्यक्ति से पूछा जाए कि उसे अपने जीवन में क्या चाहिए तो वो सुख शांति और असीमित धन की कामना करेगा | आज के समय में बिना धन के जीवन यापन के बारे में सोचना भी नामुमकिन है | आपने धन वृद्धि और धन प्राप्ति के कई उपायों के बारे में पढ़ा होगा | हो सकता है अपने ये उपाय आजमाए होंगे, और आपको इनसे फायदा भी मिला होगा | लेकिन आज हम आपको हमारे बड़े बुजुर्गो द्वारा दी गयी सलाह के बारे में बताने जा रहे है | जिन पर अमल करने से जीवन में सुख शांति और धन लाभ होने लगता है |
सूर्यास्त के समय दीपक जरूर जलाये
 
 
बड़े बुजुर्गो का कहना है कि घर में मौजूद पूजाघर में कभी भी पूर्वजो की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए | आप अपने घर में जहाँ भी पूर्वजो की तस्वीर लगाए | उस तस्वीर के सामने रोजाना सूर्यास्त के समय दीपक जरूर जलाये | इससे आप पर पर पूर्वजो की कृपा बनेगी और धन प्राप्ति होगी |
खाली हाथ कभी ना आये
 
 
बड़े बुजुर्गो कहना है कि जब भी आप सूर्यास्त के समय घर आये तो खाली हाथ कभी ना आये | घर आये तो कुछ ना कुछ जरूर लेकर आये | ऐसा करने से व्यक्ति पर माँ लक्ष्मी की कृपा बनती है और व्यक्ति को धन लाभ प्राप्त होता है |
सूर्यास्त के बाद शंख ना बजाए
 
 
बुजुर्ग बताते है कि घर में शंख का होना शुभ होता है, इससे माता लक्ष्मी घर में वास करती है | इसीलिए घर में शंख जरूर रखना चाहिए | हालाँकि इस बात का ध्यान जरूर रखे कि सूर्यास्त के बाद शंख ना बजाए | ऐसा माना जाता है कि सूर्यास्त के बाद शंख बजाने से धन हानि होने लगती है |
भगवान की पूजा
 
 
शाम के समय रोजाना भगवान की पूजा करनी चाहिए और भगवान को भोग लगाना चाहिए | इससे व्यक्ति पर माँ लक्ष्मी की कृपा दृष्टि बनी रहती है और घर में खुशहाली का माहौल रहता है | इस बात का ख़ास ख्याल रखे कि शाम के समय घर में कभी कलह का माहौल ना हो | अन्यथा देवी लक्ष्मी की नाराजगी का सामना करना पड़ता है |
धन के लेनदेन से बचना चाहिए
 
 
बड़े बुजुर्गो का कहना है की शाम के समय धन के लेनदेन से बचना चाहिए | खासकर कर्ज के मामले में, शाम के समय कर्ज देने से कोताही बरतनी चाहिए | क्योंकि शाम के समय दिया गया धन, घर में धन के प्रवाह को बाधित करता है | हालाँकि यदि कोई मुश्किल में है, तो उसे धन दिया जा सकता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.