जानिए अपना राशिफल में साल का आखिरी दिन कैसा रहेगा आपका भाग्य और क्या कहती है आपकी किस्मत में…

10
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आर्थिक मामलो में आपको बेहद ही शुभ नतीजे मिलेंगे, जिससे आपके चेहरे पर ख़ुशी रहेगी | किसी नए व्यापार में हाथ आजमाने का सोच सकते है | आपको अपने जीवन में योग को जगह देनी चाहिए, इससे आपका जीवन सुखी बनेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | हालांकि आपको सेहत के मामले में ख़ास ख्याल रखने की जरूरत है | अपने कामकाज को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते है | कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा, आपसी समझ बढ़ेगी |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मध्यम फल देने वाला साबित होगा | आपके सामने एकसाथ कई सारे काम होंगे, जिस वजह से किसे पहले करे जैसी स्थिति बन सकती है | नौकरीपेशा जातक काम में पूरा ध्यान दे, अन्यथा सेहत बिगड़ सकती है | दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आपके कुछ खर्चो में वृद्धि होने वाली है, इसीलिए आपको तैयार रहने की जरूरत है | कामकाज को लेकर फल मिलने में देरी हो सकती है | दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रहेगा, साथ ही जीवनसाथी की तबियत बिगड़ने की भी सम्भावना है |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | किसी को उधार दिया धन मिलने वाला है, जिस वजह से आर्थिक स्थिति को संबल मिलेगा | ऑफिस में आपको माहौल में बदलाव महसूस होगा | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय से लम्बी बातचीत करेंगे, रोमांस करने का मौका मिलेगा |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन कुछ मामलो में अनुकूल साबित होगा | परिवार का कोई सदस्य किसी मामले में आपसे मदद मांग सकता है | वैसे आज आपको किसी भी चिंता से दूर रहना चाहिए | दाम्पत्य जीवन में कुछ ऐसी स्थितियां पैदा हो सकती है, जिनसे दाम्पत्य जीवन में कटुता पैदा हो सकती है |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | अपने दिन को एन्जॉय करने की कोशिश करेंगे | नौकरीपेशा जातको को आज कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है | वैसे आपको घर के बुजुर्गो की सेहत पर ध्यान देना चाहिए | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी संग सुकून के पल बिताएंगे |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | किसी बात को लेकर मन में बेचैनी रहेगी, जिस वजह से कामकाज में मन नहीं लगेगा | आप दुसरो के विवादों से दूरी बनाकर रखे | ससुराल पक्ष से किसी बात पर विवाद पैदा हो सकता है, इसका असर आपके दाम्पत्य जीवन पर पड़ेगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | आप आज किसी नयी तकनीक को सीखने में रूचि दिखाएंगे | नौकरीपेशा जातको को काम में अधिक ध्यान देना होगा, क्योंकि बॉस को आपसे अधिक ही उम्मीदे होंगी | प्रेम जीवन में कुछ ऐसी बाते होगी, जो आपको भविष्य पर विचार करने पर मजबूर कर देगी |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | इसीलिए आपको सावधान रहने की जरूरत होगी, अच्छा होगा बड़े काम हाथ में ना ले | आज किसी विरोधी से उलझना भारी पड़ सकता है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | हालाँकि दाम्पत्य जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | कामकाज में की गयी मेहनत का पूरा फल मिलेगा | इस राशि के छात्र पढाई में मन लगाने में कठिनाई महसूस कर सकते है | बुजुर्गो को संतान से कोई उपहार मिल सकता है | दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी, एक दूसरे को वक़्त देंगे |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आज गुस्से में कोई ऐसा फैसला ना ले, जिसकी वजह से बाद में पछताना पड़े | आज आपकी कोई योजना अचानक रुक सकती है, आपको इसमें बड़ी मेहनत करनी पड़ेगी | दाम्पत्य जीवन में चल रहा मनमुटाव जल्द ही मिटने वाला है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.