दिल्ली की एक मिडिल क्लास फैमिली की लड़की कैसे बन गयी टी-सीरीज की मालकिन,जाने

6

आपको बताते चले की सोनू निगम ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमे उन्होंने भूषण कुमार के लिए कहा कि उनके पास भूषण कुमार का एक वीडियो है, जिसे वो वायरल कर देंगे। फिर इस पर दिव्या खोसला कुमार ने जवाबी हमला भी किया। फिलहाल आईये जाने कि कैसे वो एक मिडिल क्लास फैमिली से आज टी सीरीज की मालकिन बन गयी।

दिव्या का जन्म 20 नवंबर 1981 को एक पंजाबी परिवार में दिल्ली में हुआ था। उन्होंने बचपन से एक्ट्रेस बनने के सपने देखे थे। अपने सपनो को पूरा करने के लिए दिव्या दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हो गयी। लव टुडे उनकी डेब्यू फिल्म है, फिर उन्होंने फाल्गुनी पाठक के म्यूजिक एल्बम में काम किया। दिव्या ने 2004 की फिल्म ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। सफल एक्ट्रेस बनने के बाद इन्होने अभिताभ बच्चन ,अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार के साथ काम किया।

आपको बताते चलें कि इसी फिल्म के दौरान उनकी बातचीत निर्देशक भूषण कुमार से हुई। हालाँकि उनकी भूषण कुमार से मुलाकात व्यवसायिक चर्चा पर थी, परन्तु उसी समय से भूषण कुमार उनको अपना दिल दे बैठे। इसके बाद दोनों ने 2005 में वैष्णो देवी कटरा में शादी रचा ली।

दिव्या खोसला कुमार उर्फ़ दिव्या कुमार एक्ट्रेस और फिल्म निर्देशक/निर्माता हैं। दिव्या अब तक कई विज्ञापनों और म्यूजिक वीडियो का निर्देशन और निर्माण कर चुकी हैं। 2014 में उन्होंने फिल्म ‘यारियां’ और उसके बाद ‘सनम रे’ का निर्देशन किया था।

आज के समय में वो टी-सीरीज के लिए फिल्म और गाने का निर्देशन करती हैं। शादी के बाद से ही इस एक्ट्रेस ने एक्टिंग को छोड़ डायरेक्टर की भूमिका निभा रही है, हालाँकि कभी-कभी वो गेस्ट अपीयरेंस भी देती रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.