बॉलीवुड जगत में कई सारी ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट होने की सुखिर्यों में रही। लेकिन इस बीच कुछ स्टार्स ऐसे भी ऐसे होते हैं जो गुपचुप तरीके से शादी कर घर बसा लेते हैं। ऐसे में उनके फैंस के पास भी केवल उड़ते-उड़ते खबर पहुची है। ऐसे में बात करेंगे बॉलीवुड की उन 10 एक्ट्रेस की जो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। तो आइये जानते है, उनके बारे में थोड़ा विस्तार से।
- अमृता अरोड़ा
एक्टर अरबाज खान की साली और एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड शकील लड़क से 4 मार्च 2009 में शादी की थी। बिजनसमैन शकील लड़क के साथ अमृता अरोड़ा खान शादी के बंधन में बंधी कहते हैं अमृता अरोड़ा खान ने तब शादी करने का फैसला किया जब वह शादी से पहले प्रेग्नेंट हुई।
- नेहा धूपिया
अभिनेत्री नेहा धूपिया ने अपने बॉयफ्रेंड अंगद बेदी से मई में शादी की। लेकिन खबरें थी कि वह शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी क्योंकि नेहा ने नवंबर में बेटी को जन्म दिया।
- सेलिना जेटली
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सेलिना जेटली का नाम भी इस लिस्ट में आता है। सेलिना के पति का नाम पीटर हॉग है जो एक बिजनेसमैन हैं। मार्च 2012 में सेलिना ने जुडवां बच्चों को जन्म दिया। जबकि खबरें यह थी कि सेलिना शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी और अभिनेत्री इन सब बातों को गलत बता चुकी है।
- कोंकणा सेन
कोंकणा सेन लंबे वक्त तक रणवीर शौरी से डेट की और सितंबर 2010 में गुपचुप तरीके से शादी कर लीं। वहीं, शादी के 6 महीने बाद ही कोंंकणा ने एक बेटे को जन्म दिया। लेकिन साल 2015 से ये कपल अलग-अलग रह रहा है। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि जब कोंकणा ने शादी की तो वो प्रेग्नेंट थी। मार्च 2011 में बेटे को जन्म दिया।
- महिमा चौधरी
महिमा चौधरी ने अचानक शादी की खबर देखकर सबको चौंका दिया था। खबर ये थी कि वो पहले से प्रेग्नेंट थीं। 90 के दशक की हिट एक्ट्रेस महिमा चौधरी भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं। उन्होंने साल 2006 में बॉबी मुखर्जी से शादी की और कुछ महीने बाद ही उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया।
- श्रीदेवी
बॉलीवुड की हवा हवाई गर्ल श्रीदेवी भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी। बता दें कि श्रीदेवी ही अकेली ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने शादी से पहले प्रेग्नेंट होने की बात का खुलासा किया था। बता दें कि इसके बाद उन्होंने प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी कर ली। बता दें कि श्रीदेवी शादी में सात महीने के बच्चे के पेट से थी। श्रीदेवी की शादी 1996 में हुई थी और कुछ महीने पहले उनकी बेटी जाह्नवी हो गई थी।
- नीना गुप्ता
नीना गुप्ता एक ऐसा नाम जिन्होंने शादी के बिना एक बच्ची को जन्म दिया। बॉलीवुड में फिल्मों में आइटम सॉन्ग और कैरेक्टर रोल में नजर आने वाली एक्ट्रेस नीना गुप्ता भी शादी से पहले गर्भवती हो गई थीं। नीना गुप्ता का अफेयर वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ था। दोनों ने कभी शादी नहीं की। विवियन ने अपनी पहली पत्नी को छोड़ने से इनकार कर दिया। ऐसे में नीना ने भी दूसरी शादी नहीं की और अकेले ही अपनी बेटी मसाबा को पाला।
- सारिका कमल हासन
साउथ के सुपरस्टार कमल हासन की दूसरी पत्नी एक्ट्रेस सारिका भी इस कड़ी में शामिल हैं। बता दें कि शादी से पहले ही एक्ट्रेस श्रृति हसन मां सारिका के पेट में थीं। एक्ट्रेस सारिका कमल हासन के साथ रहती थी। दो बच्चों को जन्म देने के बाद सारिका ने कमल हासन से शादी की।