19 जनवरी 2021: इन 04 राशियों को मिलेंगे आर्थिक लाभ, जानिए अपनी राशि का हाल…

10
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | स्वास्थ्य को लेकर आप तंदुरुस्त रहेंगे | कामकाज को लेकर थोड़े व्यस्त रहेंगे, आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे | नौकरीपेशा जातको के ट्रांसफर होने के योग बन रहे है | परिवार के सदस्यों में प्रेम और आत्मीयता में वृद्धि होगी, दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन माध्यम फलदायक रहेगा | आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है | कामकाज को लेकर अच्छे नतीजे मिलेंगे | आज माताजी किसी धार्मिक स्थल के दर्शन की इच्छा जता सकती है | प्रेम जीवन में प्रिय की कोई बात चेहरे पर ख़ुशी की वजह बनेगी |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन उतार चढाव से भरा रहेगा | कामकाज में अधिक व्यस्तता की वजह से जीवनसाथी शिकायत कर सकता है | घर में किसी की तबियत बिगड़ सकती है, आपको भाग दौड़ करनी पड़ेगी | व्यापारियों को मनचाहे लाभ नहीं मिलेंगे, लेकिन संतुष्ट होंगे |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | कोई अटका हुआ काम बनने वाला है, जिससे आप प्रसन्न होंगे | नौकरीपेशा जातक आज ऑफिस में दुसरो के मामलो में टांग ना अड़ाये | किसी को उधार दिया पैसा मिलने वाला है | शाम को स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगे |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन फायदेमंद साबित होने वाला है | किसी काम में जल्दी पैसा कमाने का तरीका पता चल सकता है, अच्छा होगा पहले विश्वसनीयता जांच ले | कामकाज को लेकर दिन बढ़िया बीतेगा | आज जीवनसाथी की वजह से आपको बड़ा लाभ होने वाला है |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आज के दिन अपनी कोई कमजोरी किसी से शेयर ना करे, फायदा उठा सकता है | ऑफिस में सहकर्मी से बहस हो सकती है, आप धैर्य रखे | प्रेम जीवन वालो को प्रिय के व्यवहार में परिवर्तन रास नहीं आएगा, आप इस बारे में बात करे |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका सामान्य रहेगा | किसी बात को लेकर चिंता होगी, लेकिन इसे हावी ना होने दे | अन्यथा दूसरे काम प्रभावित हो सकते है | परिवार के किसी मसले पर बड़ो संग बैठकर हल निकल सकते है | दाम्पत्य जीवन में चल रहे मनमुटाव को दूर करने की जरूरत है |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन कमजोर साबित हो रहा है | इसीलिए बेहतर होगा किसी बड़े काम की जिम्मेदारी अपने हाथो में ना ले | पिताजी आज किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते है | आर्थिक स्थिति को लेकर आपको शुभ समाहार मिल सकते है | दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आज कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है | पूर्व में किसी काम को लेकर की गयी मेहनत रंग लाने वाली है | नौकरीपेशा जातक का दिन काफी व्यस्त रहेगा | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय को विवाह के लिए प्रपोज़ कर सकते है |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका अनुकूल साबित होगा | आपको आमदनी में वृद्धि करने के लिए नए स्त्रोतों की तलाश रहेगी | व्यापारी आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात करने वाले है, जो उन्हें बड़ा फायदा करवाएगी | दाम्पत्य जीवन हल्के मनमुटाव के साथ आगे बढ़ेगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपकी आमदनी अच्छी रहेगी, हालाँकि आप खर्चो को लेकर सतर्क रहे | आज शाम को मित्रो संग मुलाकात करेंगे | कामकाज में अधिक व्यस्तता की वजह से थकान महसूस होगी | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा, आपसी समझ बढ़ेगी |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | अपने किसी शौक या इच्छा को पूरा करने की दिशा में कदम उठा सकते है | परिवार की किसी जिम्मेदारी को निभाना, उनकी नजरो में ओहदा बढ़ाएगा | ऑफिस के काम में देरी ना करे, गड़बड़ हो सकती है | दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published.