4 बच्चों संग चलती ट्रेन के आगे कूदी महिला, परिवार से झगड़ा होने की बात आई सामने

भागती-दौड़ती जिंदगी में हर कोई अपनी परेशानियों से काफी परेशान है। कई लोग इन परेशानियों से लड़कर जीत जाते हैं तो कई लोग इन परेशानियों के आगे हिम्मत हार जाते हैं। कुछ इसी तरह का एक मामला बिहार से सामने आया है। जहां एक महिला अपने चार बच्चों के साथ चलती ट्रेन के आगे कूद गई। घटना में महिला समेत उसके तीन बच्चों की मौत हो गई। जबकि, 3 साल के बच्चे को काफी चोटें आई हैं। बच्चे को गंभीर हालत में पटना के पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

ये दर्दनाक घटना पटना से करीब 60 किलोमीटर दूर जहानाबाद में रविवार की सुबह घटी। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया। और गंभीर रूप से घायल हुए बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को निजी उपचार के बाद उसे पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया। डॉक्टरों की मानें तो फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर है। वहीं, घटना पर पुलिस का कहना है कि, उन्हें अब तक महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन, उनकी टीम जांच कर रही है। पुलिस का ये भी कहना है कि, हो सकता है महिला का अपने परिवार के साथ झगड़ा हुआ होगा। इसलिए उसने गुस्से में आकर अपने बच्चों के साथ ट्रेन के आगे छलांग दी। पुलिस ने महिला और तीन बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कर उन्हें सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि, महिला के परिवार के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिशें की जा रही हैं। जैसे ही कोई जानकारी सामने आती है। फौरन परिवार को घटना की जानकारी दे दी जाएगी। साथ ही घटना पर उचित कार्रवाई की जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.