मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कामकाज को लेकर आज थोड़े व्यस्त रहेंगे | इस राशि के छात्र पढाई में मन लगाने में कठिनाई महसूस करेंगे | आज न चाहते हुए भी कोई खर्चा करना पड़ सकता है | दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा, जीवनसाथी संग रिश्ता मजबूत होगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | कामकाज को लेकर ठीकठाक नतीजे मिलेंगे | आज आस पड़ोस में कोई विवाद हो सकता है, आप उससे दूरी रखे | शेयर बाजार में निवेश को लेकर दिन जोखिम भरा साबित हो सकता है | आज जल्दबाजी में कोई फैसला ना ले |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | व्यापारी भाइयो को आज अच्छा लाभ होने वाला है | आज किसी काम को लेकर आपको यात्रा करनी पड़ सकती है | आज किसी मनपसंद चीज का सेवन कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में सब बढ़िया रहेगा, प्रेम में वृद्धि होगी |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कुछ पुरानी यादे आपके मन को गुदगुदाएगी | नौकरीपेशा जातक आज सहकर्मियों की मदद ले सकते है | किसी से रिश्ते में चल रही तल्खियों को दूर करने के लिए आज का दिन बेहतर है | जीवनसाथी किसी चीज की मांग कर सकता है |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आप अपनी मेहनत पर भरोसा कर कर्म करते रहे | नौकरीपेशा जातको से बॉस प्रसन्न नजर आएंगे | परिवार संग घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते है | आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े विचारमग्न रहेंगे, कुछ नए निर्णय ले सकते है | दाम्पत्य जीवन में शांति रहेगी |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिससे परिवार में भी ख़ुशी का माहौल रहेगा | इस राशि के विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे | कामकाज को लेकर चिंता करना सिरदर्द दे सकता है, इससे बचे | प्रेम जीवन वाले लम्बे समय बाद साथ में वक़्त बिताएंगे |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन बढ़िया बीतेगा | आपको परिवार संग समय बीतने का मौका मिलेगा | नौकरीपेशा जातको के मन में जॉब बदलने का विचार आ सकता है | आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी | वैसे कोई मित्र उधार धन मांग सकता है | दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन कुछ मामलो में फलदायी साबित होगा | आज किसी अनुभवी व्यक्ति से मिली सलाह पर धन खर्च कर सकते | आपकी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेगी | घर में बुजुर्गो की सेहत पर अतिरिक्त ध्यान देने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपके मन में कई बाते चलेगी, जिस वजह से भ्रमित हो सकते है | अपने खर्चो को कम करने में आपकी कोशिश रंग लाती नजर आ रही है | कामकाज में आज मन नहीं लगेगा, ऑफिस से जल्दी निकलने की कोशिश करेंगे | दाम्पत्य जीवन ठीकठाक रहेगा |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन बढ़िया बीतेगा | अपने किसी शौक को पूरा करने की कोशिश करेंगे | शाम को मित्रो संग मुलाकात कर अच्छा महसूस करेंगे | आर्थिक मामलो को लेकर मित्र से चर्चा भी कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में चल रहा तनाव, रिश्ते में दरार की वजह बन सकता है |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | अच्छा होगा आज आप कार्यो में जल्दबाजी ना करे | कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलो में स्थिति आपके पक्ष में बनती नजर आ रही है | नौकरीपेशा जातको पर कार्यभार बढ़ने वाला है, आप तैयार रहे | दाम्पत्य जीवन में ख़ुशी मिलेगी |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन आनंद में बीतेगा | आपका दिन घूमने फिरने में बीत सकता है | ऑफिस में आप सहकर्मी से मदद लेंगे, समय आने पर आप भी मदद करे | व्यापारियों के लिए दिन थोड़ा भारी रह सकता है | प्रेम जीवन वाले जातक रिश्ते में किसी गलतफहमी को जगह ना दे |