9 मार्च 2021: इन राशियों के लिए फलदायी साबित होगा आज का दिन, जानिए अपनी राशि का हाल…

10
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरने से आपकी तारीफ होगी | आज कुछ नए काम अचानक सामने आ सकते है, जिस वजह से उलझन पैदा हो सकती है | स्वास्थ्य के मामले में दिन बढ़िया रहेगा | शाम को जीवनसाथी संग घूमने जा सकते है |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका उतार चढ़ाव भरा प्रतीत हो रहा है | कामकाज में आपको किस्मत का साथ नहीं मिलेगा, जिस वजह से परेशानी हो सकती है | विद्यार्थियों के लिए आज का दिन लाभदायक साबित होगा | परिवार में किसी बात को लेकर तनाव रहेगा, आप माहौल हल्का करने की कोशिश करेंगे |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कार्यक्षेत्र में आज अधिक दिमाग लगाना पड़ेगा, तभी लाभ कमा सकेंगे | आर्थिक स्थिति में शुभ बदलाव साफ़ नजर आ रहा है | पिताजी की सेहत पर आपको ध्यान देने की जरूरत है | शाम के समय पुराने मित्रो से मुलाकात हो सकती है |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कामकाज में अच्छे नतीजे मिलेंगे | इस राशि के विद्यार्थी गुरुजनो से अपनी परेशानी शेयर कर सकते है | संतान के विवाह में आ रही परेशानी दूर होगी, जिससे चेहरे पर सुकून का भाव रहेगा | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | ऑफिस में विरोधी सक्रीय है, आपको सावधान रहना होगा | परिवार के सदस्यों के लिए आज कुछ खरीद सकते है | रोजगार को लेकर आप फल की चिंता किये बगैर मेहनत पर ध्यान दे | दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव देखने को मिल सकता है |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा | कामकाज के मामले में आज कोई सहकर्मी सिरदर्द बन सकता है | कुछ खर्चे होने वाले है, लेकिन व्यर्थ खर्चो से बचने की कोशिश करे | परिवार के किसी सदस्य से बहस हो सकती है, आप वाणी पर काबू रखे, अन्यथा रिश्ते बिगड़ सकते है |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | कामकाज को लेकर की जा रही मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी | परिवार में किसी शुभ समाचार की वजह से ख़ुशी का माहौल रहेगा | शाम के समय खाली खाली महसूस करेंगे, अच्छा होगा इस बारे में करीबी से बात करे | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कामकाज में अधिक व्यस्त रहेंगे, जिस वजह थकान होगी | भाई बहनो के संबंधो में मधुरता आएगी | आज माताजी किसी धार्मिक स्थल के दर्शन की इच्छा जता सकती है | शाम का समय दोस्तों संग मौज मस्ती में बीत सकता है |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर प्रतीत हो रहा है | किसी प्रकार की शारीरिक समस्या हो सकती है, इसीलिए आप सावधान रहे | आज जीवनसाथी किसी चीज की मांग कर सकता है, जिस वजह से जेब पर भार पड़ सकता है | किसी मांगलिक कार्यक्रम का न्यौता आ सकता है |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | परिवार के बुजुर्गो संग समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे | नौकरीपेशा जातको को आज ऑफिस में नया प्रोजेक्ट मिल सकता है | शाम के समय कोई मेहमान आ सकता है, जिस वजह से घर परिवार में रौनक का माहौल रहेगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन उन्नति भरा रहेगा | किसी अनजान से काम की सलाह मिल सकती है, आप इस पर गौर अवश्य करे | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | आर्थिक मामलो में आज दिन आपके पक्ष में रहेगा | धर्म कर्म के कामो में जीवनसाथी की रूचि आपको भी प्रेरित करेगी |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन शुभ है | नए व्यवसाय में निवेश करने का सोच रहे है, तो आज का दिन आपके लिए उत्तम है | कोई मित्र आपसे किसी प्रकार की मदद मांग सकता है | आज पडोसी की वजह से थोड़ी परेशानी हो सकती है, इस बारे में बात करना आवश्यक है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.