शिवरात्रि पर अवश्य करे ये उपाय, मिलता है मोक्ष

12
हिन्दू धर्म में महाशिवरात्रि का बड़ा महत्व है | ये त्यौहार हर वर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है | इस दिन महादेव के भक्तो का शिवालयों में ताँता लगा रहता है | भक्त पूजा पाठ करते है, व्रत करते है और जलाभिषेक व रुद्राभिषेक कर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करते है | जानकारी के लिए बता दे शिवरात्रि ही वह दिन है, जिस दिन महादेव का विवाह हुआ था | हमारे शास्त्रों में शुभ तिथि पर किये जाने वाले कई उपाय बताये गए है | जिनसे मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है, ऐसे में आज हम आपको उन्ही उपायों के बारे में बताने जा रहे है |
इस उपाय से परिवार में आएगी समृद्धि
शिवरात्रि पर मध्यरात्रि में शिव और शक्ति की पूजा की जाती है | इस दिन आप आरोग्य के लिए महामृत्युंजय मंत्र का सवा लाख बार जाप करे | इससे परिवार की सेहत उत्तम होती है | भय से मुक्ति मिलती है, साथ ही घर में सुख समृद्धि में भी वृद्धि होती है |
इस उपाय से बनेंगे धन योग
शिवरात्रि के दिन आप सवा किलो जौ की पोटली को शिवलिंग से स्पर्श करवाए और घर में धन रखने के स्थान पर रख दे | इससे घर में सुख शांति बढ़ेगी, नकारात्मकता से मुक्ति मिलेगी | साथ ही धन वृद्धि के नए योग बनने लगेंगे |
इससे मिलेगा मोक्ष
शिवरात्रि के दिन आप चारो पहरो में शिवलिंग का अभिषेक करे | इसके लिए दिन के पहले पहर में गंगाजल से अभिषेक करे, दूसरे पहर में दूध से, तीसरे पहर में दही से और चौथे पहर में शहद और गंगाजल से अभिषेक करे | इससे मोक्ष प्राप्ति के मार्ग खुलते है, साथ ही महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है |
इस तरह जागेगा सोया भाग्य
महाशिवरात्रि पर महादेव का जागरण करना चाहिए और मंत्रो का पाठ करना चाहिए | ऐसा कहा जाता है कि शिवरात्रि पर सोने वाले का भाग्य भी सो जाता है | इसीलिए शिवरात्रि पर जागरण करे, स्तुति करे, भजन आदि करे | इससे भाग्य जागृत होता है और उन्नति के मार्ग खुलते है |
इस उपाय से मिटेंगे शत्रु और कालसर्प दोष
शत्रुओ और कालसर्प दोषो से मुक्ति पाने के लिए आप मुख्य दरवाजे की चौखट को हल्दी के पानी से धोये | फिर इस पर हल्दी से स्वास्तिक बनाये | रात्रि के समय ईशान कोण में दीप जलाकर शिवजी के बीज मंत्रो का पाठ करे | इससे आपको सभी कष्टों से मुक्ति मिलेगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published.