राशिफल 17 मार्च 2021: आज इन राशियों को मिलेंगे शुभ अवसर, जानिए अपनी राशि का हाल…

10
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | नौकरीपेशा जातको को आज सहकर्मी से मदद मिलेगी, जिससे आपका कार्य जल्दी पुरे हो जायेंगे | परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा, लेकिन संतान को लेकर कोई बात परेशान कर सकती है | दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति रहेगी |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
परिवार के सदस्यों के साथ आपको अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा | किसी काम को लेकर भागदौड़ करनी होगी, हालाँकि आपको इसमें सफलता मिलेगी | आर्थिक मामलो में दिन शुभ संकेत दे रहा है | शाम को जीवनसाथी संग धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते है |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | बड़ो के आशीर्वाद की वजह से आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है | कामकाज को लेकर दिन  अच्छा रहेगा | आप किसी भी प्रकार का व्यर्थ खर्चा ना करे | नौकरीपेशा जातक नए दोस्त बना सकते है | आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | भावुकता में आज के दिन कोई भी बड़ा निर्णय ना ले, बाद में पछताना पड़ सकता है | व्यवसाय की स्थिति में सुधार लाने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | दाम्पत्य जीवन में रोमांस बढ़ेगा |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | रुके हुए कामो को पूरा करने में सफल होंगे | हालाँकि आप खानपान को लेकर सतर्क रहे, पाचन क्रिया कमजोर रहेगी | छात्र पढाई के मामले में किसी से राय ले सकते है | शाम का समय परिवार संग हास्य विनोद में बीतेगा |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज का दिन थोड़ा कमजोर लग रहा है | कामकाज में अड़चन आ सकती है | इस दौरान अपने गुस्से पर काबू रखे, अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है | स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा रहेगा | आर्थिक मामलो में शाम के समय लाभ हो सकता है | दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
छात्रों के लिए आज का दिन सफलता भरा रहेगा | नौकरीपेशा जातक जॉब बदलने का विचार कर सकते है | शाम के समय आपको यात्रा करनी पड़ सकती है | बदलते मौसम पर स्वास्थ्य पर ख़ास ध्यान दे | आज जीवनसाथी से विशेष सहयोग और सान्निध्य मिलेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन उतार चढ़ाव लेकर आया है | इसीलिए अपनी वाणी में मिठास और नियंत्रण रखे, तभी काम बन सकेंगे | उधार लेनदेन में सावधान रहे | संतान के भविष्य के लिए कोई निर्णय ले सकते है | प्रेम जीवन वालो को प्रिय से कोई उपहार मिल सकता है |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | कोर्ट कचहरी में चल रहे मामले में आपको सफलता मिलती दिख रही है | कुछ जरुरी चीजों पर खर्चा होगा, लेकिन जेब पर भी ध्यान रखे | घर के बुजुर्ग किसी चीज की इच्छा जाता सकते है | ससुराल पक्ष से कोई मुलाकात के लिए आ सकता है |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | व्यापार में किये गए परिवर्तन आपको लाभ दिलाएंगे | आज वाहन आपको धोखा दे सकता है, सावधान रहे | विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है | आज संतान के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आप निजी जीवन और कामकाज में संतुलन बनाने को लेकर योजना बना सकते है | परिवार में कोई पुराना विवाद उठ सकता है, बुजुर्गो की मदद से सुलझाने की कोशिश करेंगे | जीवनसाथी आपको कोई शुभ समाचार सुना सकता है |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कामकाज को लेकर यात्रा के दौरान परिचित से मुलाकात की सम्भावना है | किसी वजह से तनाव की स्थिति बन सकती है, आप चिंतित ना हो, स्थिति जल्द ही बदलेगी | आज जीवनसाथी व्यापार में मदद करने की इच्छा जता सकता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.