24 मार्च 2021: इन 4 राशियों के लिए शुभ है बुधवार, जानिए अपनी राशि का हाल…

6
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | नौकरीपेशा जातक ऑफिस में किसी से भी उलझने से बचे | शाम के समय आप मित्रो संग यात्रा कर सकते है | आज संतान आपसे कोई परेशानी शेयर कर सकता है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | व्यापारियों को आज अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, तभी बात बनने के आसार है | समाज में किसी कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते है | स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में किसी वजह से तनाव की स्थिति रहेगी |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | व्यवसाय में आ रही कोई अड़चन आज दूर हो सकती है | विदेश से आज आपको कोई लाभ मिल सकता है | माताजी से आज विशेष स्नेह मिलेगा, जिससे आप सुकून महसूस करेंगे | दाम्पत्य जीवन में रिश्ते को नयी मजबूती मिलेगी |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | हालाँकि राजनीति से जुड़े लोगो को आज फायदा पहुंचेगा | नौकरीपेशा जातक ऑफिस में विरोधियों से सावधान रहे, वे नुकसान पहुंचाने की फिराक में है | धन वृद्धि के लिए जीवनसाथी की सलाह कारगर साबित होगी, आप उनकी प्रशंसा करेंगे |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | व्यापारी आज बड़ी डील कर सकते है, जिससे लाभ होगा | इस राशि के छात्र मेहनत में कमी ना आने दे, भाग्य साथ है | पड़ोसी आपसे किसी मामले में राय ले सकता है | दाम्पत्य जीवन में किसी विषय पर विवाद की स्थिति बन सकती है |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कामकाज को लेकर किये जा रहे प्रयास सफल होंगे | नौकरीपेशा जातक आज बॉस से उलझने से बचे | आर्थिक स्थिति के मामले में आपका दिन ठीक रहेगा | घर में सुख सुविधा की कोई चीज खरीदने की चर्चा हो सकती है |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन मध्यम रूप का रहेगा | आर्थिक मामलो में अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी | परिवार का कोई सदस्य आपको किसी काम की जिम्मेदारी दे सकता है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का बदला व्यवहार आपको रास नहीं आएगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए शुभ रहेगा | नौकरीपेशा जातक आज व्यर्थ की बातो में ध्यान देने से बचे | शाम के समय बच्चो संग पार्क में घूमने जा सकते है | साझेदारी में व्यापार कर रहे जातक किसी भी निर्णय को लेने से पहले साझेदारों से सलाह अवश्य ले |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज कुछ खर्चे होने वाले है, जो ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन थकाने वाला साबित होगा | धन निवेश के लिए आज का दिन शुभ नहीं है | शाम को करीबी मित्र से मिलकर मन की बात शेयर कर सकते है |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का प्रतीत हो रहा है | लम्बे समय से रुका हुआ धन मिलने के आसार बन रहे है | कामकाज को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी | आज परिवार में किसी से बड़ी बहस हो सकती है, आपको धैर्य का परिचय देना होगा | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | परिवार संग समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे, आपको परिजनों की जरूरतों का अहसास होगा | आज कोई मेहमान आ सकता है, जिस वजह से थोड़ा खर्चा होगा | व्यापारी जातको की दूरदर्शिता आज लाभ कमाने में मदद करेगी |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | छात्र आज कोई खास उपलब्धि प्राप्त कर सकते है | कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति में मजबूती आएगी | किसी से प्रेम करते है, तो इजहार करने के लिए आज का दिन शुभ है | परिवार के सदस्यों के लिए आज कुछ खरीददारी कर सकते है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.