सुहागरात पर पत्नी की हकीकत जान पति के उड़े होश, पहुंचा पुलिस के पास

10

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक शख्श ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसके साथ धोखा हुआ है और उसकी शादी एक किन्नर के साथ करा दी गई है। एससी ऑफिस में शिकायतकर्ता कहा है कि उसके साथ शादी के नाम पर धोखा हुआ है। शख्स ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसकी शादी दो वर्ष पहले हुई थी, जिस लड़की से उसकी शादी हुए वो लड़की नहीं है बल्कि एक किन्नर है। इस बारे में उसे सुहागरात वाले दिन पता चली। इसके बाद रात करीब 12 बजे ही पंखी जाटव ने अपने पति को फ़ोन करके उसके हुए धोखे पर नाराजगी दर्ज कराई।

ये मामला शिवपुरी के भावखेड़ी गांव का है। शख्स ने अपनी शिकायत में कहा कि दो साल पहले 16 जून 2019 को जिस लड़की के साथ उसकी शादी हुई, वो महिला नहीं बल्कि किन्नर है। शख्स ने बताया कि यह बात उसे सुहागरात के दौरान पता चली। पंखी जाटव ने उसी रात 12 बजे ससुर को फोन लगाकर विरोध जताया। शिवपुरी के भावखेड़ी गांव के रहने वाले पंखी जाटव (23) ने बताया कि शादी के दूसरे ही दिन वो अपनी पत्नी को लेकर महिला डॉक्टर के पास गया और उसकी सभी जांच कराईं।

इस जांच के डॉक्टर ने पाया कि पंखी की पत्नी में महिला वाले कोई लक्षण ही नहीं हैं। अब ससुराल वाले पंखी को हाथ-पैर तोड़ने की धमकी दे रहे हैं। उनका कहना है कि मनीषा को साथ रखों वरना अच्छा नहीं होगा। वहीं मनीषा ने अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उसका कहना है कि उसके पति पंखी के उससे संबंध नहीं हैं। वहीं भरण पोषण की भी मांग रखी है। वहीं पुलिस ने अब पति-पत्नी को फैमली कोर्ट में जाने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.