सेहत को बर्बाद कर देती हैं सुबह की ये 3 आदतें, पहली है सबसे खतरनाक इसलिए आज से ही छोड़ दें

11

आयुर्वेद के अनुसार सुबह जल्दी उठना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन आजकल की व्यस्तत्तम दिनचर्या, गलत खानपान, फास्ट फूड का अधिक सेवन, भरपूर नींद नहीं लेना और दैनिक जीवन की कुछ गलत आदतों की वजह से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। और शरीर में अनेक गंभीर बीमारियां हो जाती हैं।

आज हम आपको कुछ ऐसी गलत आदतों के बारे में बताएंगे। जिनकी वजह से पाचन तंत्र खराब हो जाता है। और रात को चैन की नींद नहीं आती है। आइए जानते हैं। सेहत को बर्बाद कर देती हैं सुबह की ये 3 गलत आदतें, पहली आदत है सबसे खतरनाक।

बिस्तर से उठते ही नहाना
आजकल लोग सुबह देर से उठते हैं। और फिर ऑफिस जाने की जल्दी में बिस्तर से उठते ही तुरंत नहा लेते हैं। सुबह नहाना सबसे अच्छी आदत है। लेकिन बिस्तर से उठकर एकदम नहाना शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। रात भर सोने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है। और तुरंत नहाने से शरीर का तापमान एकदम कम हो जाता है। जिससे शरीर के तापमान का संतुलन बिगड़ कर कई गंभीर रोग हो सकते हैं।

बिना कुल्ला किए पानी पीना
जकल बहुत से लोग सुबह उठते ही बिना कुल्ला किए पानी पीते हैं। यह अच्छी आदत है। लेकिन बिना कुल्ला किए पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। क्योंकि रात में मुंह में कई बैक्टिरिया पनप जाते है। जो पानी के साथ पेट में जाकर इनफेक्शन, पेट दर्द और पाचन तंत्र जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं।

खाली पेट चाय पीना
आजकल बहुत से लोग सुबह उठते ही तुरंत चाय या कॉफी पीते हैं। जो कि शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। इस गलत आदत की वजह से पाचन तंत्र खराब हो जाता है। और पेट की कई समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.