राशिफल 05 जून 2021: आज बन रहा है सौभाग्य योग, जानिए किसकी चमकेगी किस्मत…

10
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया बीतेगा | लम्बे समय से चल रही किसी परेशानी से निजात मिलेगी | आज के दिन यात्रा पर जाना पड़े तो टाल दे, वाहन खराब होने की आशंका है | पार्ट टाइम काम करने की सोच रहे जातको को जल्द ही सफलता मिलेगी | आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कामकाज में थोड़ी कठिनाई से सामना हो सकता है, लेकिन आप इससे निपट लेंगे | कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है | खानपान को लेकर सतर्क रहे, पेट संबंधी विकार होने की सम्भावना है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | कुछ कार्यो को जल्दी निपटाने में आपको मदद की जरूरत पड़ेगी | नौकरीपेशा जातको का कार्यभार बढ़ने वाला है, तैयार रहे | आर्थिक स्थिति के मामले में दिन शुभ है | जीवनसाथी संग यदि तनाव चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | किसी दूसरे का कार्य करने के चक्कर में अपना काम भूल सकते है | संतान आपसे किसी विषय पर चर्चा कर सकती है | रोजगार की तलाश कर रहे जातको को भी इंतजार करना होगा | दाम्पत्य जीवन हल्के तनाव संग आगे बढ़ेगा |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | कामकाज को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है | सेहत के मामले में दिन शुभ है | संतान की वजह से कोई बड़ा खर्चा होने वाला है, तैयार रहे | परिवार से जुड़े किसी भी निर्णय को लेने से पहले सभी सदस्य की राय अवश्य जान ले |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा, लेकिन कुछ कार्यो के चलते भागदौड़ करनी पड़ेगी | इस राशि के विद्यार्थी भविष्य को लेकर विचारमग्न रहेंगे | धन निवेश को लेकर आप चर्चा करेंगे | सेहत को लेकर दिन शुभ है | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय से मुलाकात करके प्रसन्न होंगे |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | व्यापारियों जातक कुछ नई योजनाओ पर काम करेंगे | सरकारी नौकरीपेशा जातको के पदोन्नति के योग बन रहे है | समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी संग मनमुटाव की स्थिति बन सकती है |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका सामान्य रहेगा | कामकाज को लेकर पैदा हुए तनाव को हावी ना होने दे | घर में किसी के जन्मदिन की छोटी सी पार्टी रख सकते है | पिताजी की सेहत को लेकर सतर्क रहे, सेहत में गिरावट की सम्भावना है | जीवनसाथी संग अच्छा समय बिताएंगे |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | कुछ नए लोगो से मुलाकात होगी, जिसका आपको फायदा मिलेगा | किसी को उधार दिया धन आज मिलने की सम्भावना है, आपको थोड़ा प्रयास करना होगा | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते है |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | अपने कामकाज को लेकर मिली सफलता से चेहरे पर प्रसन्नता रहेगी | लम्बे समय बाद किसी मित्र से मुलाकात होने वाली है | नौकरीपेशा जातको को आज अधिक समय तक ऑफिस में रुकना पड़ सकता है | दाम्पत्य जीवन में व्यर्थ के झगड़ो से बचने की जरूरत है |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | विदेश से व्यापार करने वाले जातको को आज अच्छा लाभ मिलेगा | सरकारी नौकरीपेशा जातको से उच्च अधिकारी प्रसन्न होंगे | पिताजी से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, आप इसे बढ़ने ना दे | आपकी सेहत बढ़िया रहेगी |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | धार्मिक कार्यो की ओर आप आकर्षित होंगे | वैसे आज शत्रुओ से सावधान रहे, वे आपका अहित करने की फिराक में है | अपनी आमदनी बढ़ाने के नए स्त्रोतों की खोज करेंगे | विवाहित जातको के गृहस्थ जीवन में प्रेम की बयार रहेगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published.