किशमिश के बारे में कुछ ऐसे फायदे बताने जा रहे हैं जिनके बारे में जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। बता दें कि अगर आप किशमिश को 1 महीने तक हर रोज भिगोंकर खाते हैं तो इससे आपके शरीर को बहुत से फायदा मिलेगा। किशमिश खाना स्वास्थ्य के लिए वरदान है। खासतौर पर सर्दियों में इसके सेवन से कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है।
किशमिश के सेवन से कब्ज में फायदा होता है। अगर आपको कब्ज की समस्या है तो इसके सेवन से फायदा होगा। अगर आपका वजन बहुत कम है और आप वजन बढ़ाने को लेकर फिक्रमंद हैं तो किशमिश का सेवन आपके लिए फायदेमंद होगा। इसमें पर्याप्त मात्रा में ग्लूकोज और फ्रक्टोज पाया जाता है जिससे ताकत तो मिलती है ही साथ ही इसमें मौजूद तत्व वजन बढ़ाने में सहायक होते हैं।
माना जाता है कि अगर कोई भी व्यक्ति एक महीने तक भीगी हुई किशमिश खाता है तो वो उसके लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए आपको हर रात थोड़ी सी किशमिश भिगोकर रखनी है और सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खानी है और साथ में इसका पानी भी पीना है। ऐसा आपको लगभग एक महीने तक रोज करना है।