बारात घर से निकलने को थी दूल्हा दुल्हन ले जाने के लिए तैयार खड़ा था तभी अचानक ऐसा कुछ हुआ कि दूल्हे के होश उड़ गए। बताया जा रहा है की वधू पक्ष से फोन आया की दुल्हन फरार हो गई है। बारात अब मत लाना इतना ही सुन कर दूल्हा सदमे में चला गया। एकदम शांत हो गया। गुस्से में दूल्हा और उसके परिजन पूरी बारात लेकर थाने पहुंच गए।
क्या मामला मध्यप्रदेश के होशंगाबाद कहां है वारासिवनी थाना क्षेत्र का है। यहां के रामपुर से डोलरिया थाने के खोकसर बारात जा रही थी। बरात की पूरी तैयारियां हो चुकी थी बस निकलने की डेरी थी। तभी एक फोन में पूरा मामला तहस-नहस कर दिया। खबर सुनकर पूरा बराती उदास हो गया।
दुल्हन हुई फरार
दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे के भाई से फोन करके बताया कि आज बारात ना लाए जब भाई ने इसका कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि दुल्हन भाग गई है। दुल्हन की इस हरकत से सबके सपने तार-तार हो गए। दूल्हे के अरमान भी धरे के धरे रह गए। दुल्हे के घर पर सन्नाटा छाया हुआ है।
थाने पहुंचे दूल्हे ने इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी उसने पुलिस को बताया कि दुल्हन ने मेरे साथ धोखा किया है। यही नहीं दूल्हे के परिवार वालों ने भी सिवनी मालवा के पुलिस अफसर को आपबीती सुनाई।
सोशल मीडिया पर यह घटना आग की तरह फैल गई है। हालांकि दूल्हे ने इस मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज नहीं कराई खोजबीन के बाद भी दुल्हन का अभी कोई पता नहीं चला है। दुल्हन के परिजन से भी पूछताछ की गई उन्हें भी नहीं पता की आखिर उनकी बेटी कहा चली गई। आखिरकार दूल्हे को बिना दुल्हन लिए ही वापस जाना पड़ा।