53 के साथ अफेयर, 4 से शादी, महिलाओं को फंसाने वाला ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

11

महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra Police) के हत्थे एक ऐसा ठग चढ़ा है, जो खुद को भारतीय सेना का अधिकारी बताकर लोगों के साथ ठगी करता था। आरोपी ने खुद को सेना अधिकारी बताकर करीब 53 महिलाओं के साथ रिश्ता रखा और चार महिलाओं के साथ शादी की। सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर भी इसने कई लोगों के साथ ठगी की है। महाराष्ट्र में बिबवेवाड़ी पुलिस ने ठगी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी औरंगाबाद के कन्नड़ तालुका का रहने वाला है, जिसका नाम योगेश दत्तू गायकवाड़ (Yogesh Dattu Gaikwad) है। इसने बीस से ज्यादा युवकों से सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की है।

पुलिस का कहना है कि इस गैंग में योगेश के साथ हमदनगर निवासी संजय शिंदे नाम का शख्स भी शामिल है। जो खुद को योगेश का बॉडीगार्ड बताता था। पुलिस को आरोपियों के पास से सेना की 12 वर्दी और अन्य आपत्तिजनक चीजें बरामद की गई हैं।

नौकरी के नाम पर ठगी
आरोपी को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि सोशल मीडिया के जरिए उसके करीब 53 महिलाओं के साथ अफेयर थे। वो उन महिलाओं के जरिए ही उनके परिवार और उनके रिश्तेदारों तक पहुंचता था। जिन्हे बाद में सेना में नौकरी दिलाने का झांसा लेकर ठगता था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि योगेश चार शादियां अब तक कर चुका है। उसकी दो पत्नियां पुणे से हैं, जबकि एक अमरावती से और एक औरंगाबाद की है।

महिलाओं को किया टारगेट
वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर सुनील जावरे ने बताया है कि ‘अब तक योगेश ने 53 महिलाओं के डेट किया है, इसमें से चार के साथ शादी कर चुका है। दो शादियां आलंदी की धर्मशालाओं में और दो अन्य मंदिरों में की हैं। आरोपी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता था, जिसके जरिये ही यह महिलाओं तक पहुंचता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.