राशिफल 30 जुलाई 2021: आज बन रहा है खास योग, जानिए किसे मिलेगा लाभ…

10
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | हालाँकि अपने काम को लेकर आपको लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है, जिस वजह से थकान होगी | इस राशि के विद्यार्थियों को गुरुजनो से मदद मिलेगी | संतान के विवाह में किसी तरह की अड़चन पैदा हो सकती है, जिस वजह से स्थिति चिंताजनक हो सकती है | आज के दिन व्यर्थ के खर्चे करने से बचे | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | संतान के किसी कार्य को लेकर आप गर्वित महसूस करेंगे | किसी मित्र से आपको आमदनी के नए स्त्रोत के बारे में जानकारी मिल सकती है | आज के दिन किसी भी कार्य को अधूरा ना छोड़े, आप सफलता के नजदीक है | इस राशि के विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भर सकते है | शाम को आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | नौकरीपेशा जातको को अच्छा अधिकारीयों के सामने बात रखने पर सकारात्मक रेस्पॉन्स मिलेगा | सेहत को लेकर आपका दिन थोड़ा कमजोर है, सतर्क रहे | मीडिया से जुड़े जातको को आज जॉब का अच्छा ऑफर मिल सकता है | किसी मित्र से चल रही तल्खियों को दूर करने के लिए आज का दिन शुभ है, आप अपनी तरफ से कोशिश करे |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन चुनौतीभरा प्रतीत हो रहा है | व्यापारी जातक किसी भी तरह के जोखिम को उठाने से बचे, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है | नौकरीपेशा जातको को आज सहकर्मी की मदद मिलेगी | घर में बीमार चल रहे शख्स की तकलीफ बढ़ सकती है, जिस वजह से भागदौड़ करनी पड़ेगी | दाम्पत्य जीवन के मामले में दिन अच्छा रहेगा, आपसी प्रेम बना रहेगा |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन काफी शांत बीतेगा, जो आपको सुकून देगा | व्यापारी जातको की पूर्व में बनाई कोई योजना रंग लाने वाली है | घर परिवार में किसी जरुरी मुद्दे पर आपकी राय अहम होगी | वैसे आज के दिन अपने मन के भेद किसी से भी शेयर ना करे, कोई गलत फायदा उठा सकता है | दाम्पत्य जीवन में लम्बे समय बाद जीवनसाथी संग लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते है |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन कुछ मामलो में ख़ास बीतेगा | लोन लेने की कोशिश में लगे हुए जातको को आज सफलता मिलने वाली है | कामकाज को लेकर आपका दिन अच्छा बीतेगा | शाम को मांगलिक समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है, इस दौरान किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी | निवेशकों के लिए आज का दिन शुभ है, हालाँकि बाजार का हाल देखकर ही निवेश करे |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर प्रतीत हो रहा है | नौकरीपेशा जातक व्यर्थ के कामो में ध्यान देने से बचे, बॉस की आप पर नजर रहेगी | स्वास्थ्य को लेकर आपका दिन बढ़िया रहेगा | आज किसी शख्स से आपको काम की सलाह मिलेगी | घर में मेहमान के आने की सम्भावना है, जिस वजह से न चाहते हुए भी आपको खर्चा करना पड़ सकता है | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज के दिन धन से जुड़े बड़े लेनदेनों में आपको अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी | आज जीवनसाथी को आपसे किसी चीज को लेकर शिकायत रहेगी, जिस वजह से आपको उनकी नाराजगी का सामना करना पड़ेगा | आज के दिन जल्दबाजी में लिया कोई निर्णय भविष्य में परेशानी की वजह बन सकता है, ध्यान देना होगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | नौकरीपेशा जातको को आज घरेलू काम के चलते ऑफिस से छुट्टी लेनी पड़ सकती है | माता पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा | आज कोई मित्र आपको पार्टी के लिए आमंत्रित कर सकता है, जिसमे आप जीवनसाथी के साथ शामिल होंगे |  संतान के लिए आज किसी चीज पर बड़ा खर्चा कर सकते है, ध्यान दे ये बजट बिगाड़ सकता है |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है | आर्थिक स्थिति को लेकर दिन शुभ है | हालाँकि कोई सरकारी कार्य किसी वजह से रुक सकता है, जिस वजह से आपको थोड़ी परेशानी उठानी पड़ेगी | भाई के साथ किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है | पिताजी आपको किसी काम की जिम्मेदारी दे सकते है, जिस वजह से आप दबाव महसूस करेंगे |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सुखद परिणाम लेकर आया है | व्यापारियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है, आपको आज अच्छा लाभ होगा जिससे आपके प्रतिद्वंदी ईर्ष्या कर सकते है | आज के दिन किसी पर भी आँख बंद कर भरोसा ना करे | परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, आप प्रसन्न होंगे | आज आपको किसी काम में मित्र की मदद की जरूरत पड़ेगी, जो आपको समय पर मिल जाएगी |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | नौकरीपेशा जातक नौकरी छोडने का मन बना सकते है | इस राशि के छात्रों को आज अनुभवी की मदद की जरूरत पड़ेगी | कचहरी में लम्बे समय से चल रहा मामला आज अपने निर्णायक क्षण में है | आज किसी मनपसंद शख्स से मुलाकात होगी | नयी सम्पति को खरीदने से पहले उसके सभी पहलुओं की अच्छे से जांच कर ले |

Leave a Reply

Your email address will not be published.