राशिफल 06 अगस्त 2021: आज है सावन शिवरात्रि, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

10
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ | 
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | किसी निजी कार्य में भाई या दोस्त की मदद ले सकते है | इस राशि के छात्रों को व्यर्थ चीजों में ध्यान देने से बचना चाहिए | नौकरीपेशा जातको को आय के नए स्त्रोत के बारे में पता चलेगा | सेहत को लेकर आपका दिन अच्छा है | शाम का समय परिवार के सदस्यों संग मौज मस्ती में बिताने का मौका मिलेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन काफी बढ़िया रहेगा | जिस भी कार्य को करना चाहेंगे, उसे आसानी से पूरा कर लेंगे | नौकरीपेशा जातको को सहकर्मी से कुछ नया सीखने को मिल सकता है | प्रेम जीवन वाले जातक व्यस्तता के चलते प्रिय को समय नहीं दे पाएंगे, जिस वजह से आपको उनकी नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | किसी आवश्यक कार्य को लेकर लम्बी भागदौड़ करनी पड़ेगी | विदेश में रहने वाले परिचित से बात होगी | संतान की ओर से मिला कोई शुभ समाचार आपका चित्त प्रसन्न कर देगा | स्वास्थ्य को लेकर थोड़े सतर्क रहे, तो बेहतर है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो | 
आज आपका दिन अनुकूल परिणाम देने वाला प्रतीत हो रहा है | कामकाज को लेकर जल्दबाजी करने से बचना होगा, अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते है | आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अनुकूल रहेगा, यदि कोई समस्या चल रही है, तो उससे आज निजात मिलेगी | व्यापारी जातक किसी परेशानी को दूर करने के लिए जीवनसाथी की मदद ले सकते है |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन सुखद परिणाम लेकर आया है | नए कार्य को शुरू करने की सोच रहे जातक अपने विचार को जल्द से जल्द आगे बढ़ाये | किसी करीबी से चल रही मनमुटाव की स्थिति दूर होने वाली है | कामकाज को लेकर दिन ठीकठाक रहेगा | स्वास्थ्य को लेकर दिन शुभ है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका व्यस्तता लिए प्रतीत हो रहा है | इस दौरान अपने खानपान पर भी आपको ध्यान देना होगा, अन्यथा सेहत बिगड़ सकती है | व्यापार को लेकर निर्णय में दिल की बजाय दिमाग को तरजीह देना जरुरी है | पूर्व में किया गया कोई भला कार्य आज आपकी मदद करेगा | आपके दाम्पत्य जीवन में सब कुशल मंगल रहेगा |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायी साबित होगा | बस आप अपनी मेहनत में किसी तरह की कमी ना आने दे | आर्थिक लेनदेनों में आपको सावधान रहना होगा, अन्यथा आपका करीबी ही फायदा उठा सकता है | आज अचानक किसी परिचित से मुलाकात होगी, आप प्रसन्न होंगे | दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर प्रतीत हो रहा है | व्यापारी जातक बड़े सौदे दोपहर बाद करे तो बेहतर है | आज न चाहते हुए भी आपको कोई बड़ा खर्चा करना पद सकता है | घर के बुजुर्ग से आपको अच्छी सलाह मिलेगी | नौकरीपेशा जातको का कार्यभार बढ़ने वाला है, जिस वजह से वे तनाव ले सकते है |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज आपका दिन मिलेजुले परिणाम वाला प्रतीत हो रहा है | धन निवेश करने की सोच रहे जातक विशेषज्ञ की मदद ले तो उत्तम है | संतान के विवाह संबंधी कार्य को लेकर आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी | ऑफिस में आज किसी सहकर्मी से बहस हो सकती है | शाम के समय किसी परिचित से मुलाकात के लिए उनके घर जा सकते है |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | व्यापारी जातको को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखने की जरूरत है | प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातको को अभी और मेहनत करने की जरूरत है | आज किसी मित्र से आपको मदद मिलेगी | दाम्पत्य जीवन में किसी चीज को लेकर मतभेद पर बड़ी बहस हो सकती है |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आज करीबी के लिए उनकी मनपसंद वस्तु खरीदने का मन बना सकते है | नौकरीपेशा जातको के काम की तारीफ होगी | स्वास्थ्य को लेकर आपका दिन बढ़िया रहेगा | शाम के समय आप माता पिता संग नजदीकी मंदिर में देवदर्शन के लिए जा सकते है |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो | 
आज का दिन थकाने वाला प्रतीत हो रहा है | कार्यो को लेकर लम्बी भागदौड़ करनी पड़ेगी | आज अपने पड़ोसी से दूरी बनाकर रखे, विवाद होने की सम्भावना है | ससुराल पक्ष से कोई मुलाकात के लिए आ सकता है, जिससे जीवनसाथी प्रसन्न होगा | अपने खर्चो को लेकर संयमित होने की जरूरत है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.