जब दो अजनबी शादी के पवित्र बंधन में बंधते है, तो काफी करीब आ जाते हैं। यह रिश्ता विश्वास का होता है लेकिन बिहार (Bihar) बिहटा के कौड़िया से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जो 14 साल के रिश्ते पर ही सवाल खड़े कर रहा है। शादी के पति-पत्नी की जिंदगी काफी अच्छे से बीत रही थी और दोनों ने शहर में घर बनाने का सपना देखा था। इसके लिए पति ने गांव की जमीन बेचकर जो भी रुपए मिले उसे उसने अपने पत्नी के बैंक खाते में जमा करवा दिए। पति पत्नी पर आंख मूंदकर विश्वास करता था। उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि उसकी पत्नी की एक साथ इतनी बड़ी रकम देखकर नीयत बदल जाएगी।
खाते में रुपए आने बाद अगले दिन पति के काम पर दूसरे राज्य जले जाने पर पत्नी पड़ोसी के साथ घर से भाग गई। खास बात यह है कि खेत बेचकर जो राशि उसके बैंक खाते में आई थी। उसे भी उसने निकाल लिया और सिर्फ 11 रुपए खाते में छोड़कर भाग गई। इस बारे में जब उसके पति को जानकारी हुई तो वो सन्न हो गया। बिहटा के कौड़िया के रहने वाले ब्रजकिशोर सिंह की शादी 14 वर्ष पहले भोजपुर के बरहरा थाना क्षेत्र के गांव बिंद की रहने वाली प्रभावती के साथ हुई थी। ब्रजकिशोर पेशे से किसान हैं, जो गांव में ही खेती किसानी का काम करते हैं।
पिछले दिनों ब्रजकिशोर खेती छोड़कर गुजरात जाकर काम करना शुरू कर दिया। जहां से वो हर महीने अपनी पत्नी के खाते में पैसा भेजता था। इस बीच उसकी पत्नी की नजदीकियां अपने उसके पड़ोसी से बढ़ गई। इस बारे में पति बेखबर था। ब्रजकिशोर की एक बेटी और बेटा है और शादी को 14 वर्ष बीत चुके थे लेकिन उसके बाद उसकी पत्नी के संबंध पड़ोसी से बन गए। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए ब्रजकिशोर ने गांव का खेत 39 लाख में बेच दिया था और यह बड़ी राशि उसने अपनी राशि के बैंक खाते में जमा करवा दी और खुद गुजरात चला गया।
कुछ दिनों बाद जब वो घर आया तो घर ताला लगा हुआ था। काफी पता करने के बाद उसे पाने बेटे की जानकारी मिली। इस बीच जब उसने बैंक खाता चेक दिया तो पता चला की खाते में सिर्फ 11 रुपए ही बचे हैं। ब्रजकिशोर इसके बाद सीधे पुलिस के पास गया और मामला दर्ज कराया। जांच के दौरान सामने आया कि उसकी पत्नी का किसी युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पत्नी ने 26 लाख रुपए डेहरी निवासी एक युवक खाते में ट्रांसफर किए हैं, जिसमे से 13 लाख रुपए निकाल लिए गए लेकिन अब पत्नी की जानकारी नहीं मिली है और जांच जारी है।