मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | ऑफिस में दूसरे के मामले में टांग ना अड़ाए, अन्यथा आप बेवजह मुसीबत में पड़ सकते है | व्यापारी जातको के लिए दिन लाभभरा प्रतीत हो रहा है | आर्थिक स्थिति को लेकर दिन उतार चढाव लिए है | स्वास्थ्य को लेकर आपका दिन शुभ है | आपके दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | किसी करीबी की वजह से आप परेशानी में पड़ने वाले है | नौकरीपेशा जातक ऑफिस में अपना प्रभाव जमाने में सफल होंगे | पढ़ाई में आ रही परेशानी को छात्र गुरुजनो की मदद से दूर करेंगे | घर में बड़े सदस्य से वैचारिक मतभेद हो सकता है, आप इसे बहस में ना बदलने दे |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ है | अधूरे और अटके हुए कामो को पूरा करने में आप सफल होंगे | व्यापारी जातको के शत्रु आपसे ईर्ष्या करेंगे | सेहत को लेकर थोड़े सतर्क रहे तो बेहतर है | कोई सरकारी काम मित्र की मदद से पूरा होगा | लम्बे समय पहले खोई कोई कीमती वस्तु आज मिलने वाली है |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | किसी को उधार दिया धन मिल सकता है | इस राशि के छोटे व्यापारी आज जोखिम उठाने से बचे | संतान से जुड़ा कोई समाचार आपको ख़ुशी देगा | सेहत को लेकर दिन शुभ है | जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो
आज आपका दिन मध्यम रुपी फलदायी प्रतीत हो रहा है | कामकाज को लेकर आप किसी प्रकार की जल्दबाजी करने से बचे | पिताजी से किसी मसले पर चर्चा कर सकते है | कोई रिश्तेदार आपसे मुलाकात के लिए आ सकता है, लेकिन इसका प्रयोजन आपको रास नहीं आएगा |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कार्यक्षेत्र में दिन थकानभरा लेकिन सफलता देने वाला साबित होगा | स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे, डॉक्टर परामर्श की जरूरत है | घर में नए वाहन खरीदने को लेकर चर्चा हो सकती है | शाम का समय आप माता पिता की सेवा में बिताएंगे | व्यापारी जातको के लिए दिन सामान्य रहेगा |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आज किसी अनचाहे स्त्रोत से आपको लाभ होगा | विदेश में पढ़ने की सोच रहे जातको को इस दिशा में कदम उठाने की जरूरत है | ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा | रात को जीवनसाथी संग घूमने जा सकते है |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन काफी व्यस्त रहने वाला है | इस दौरान आप अपने खानपान पर भी ध्यान दे, अन्यथा सेहत बिगड़ सकती है | घर में विवाह योग्य सदस्य का रिश्ता पक्का हो सकता है, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा | घर में बुजुर्ग सदस्य की सेहत पर ध्यान दे, गिरावट देखने को मिल सकती है |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन उतार चढाव भरा रहेगा | अपने कामकाज में अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी | नौकरीपेशा जातक जॉब बदलने का विचार कर सकते है | आज के दिन किसी को उधार धन ना दे, वापस मिलने में कठिनाई होगी | आज किसी करीबी शख्स की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | शाम के समय मित्र से हुयी मुलाकात आपको फायदा करा सकती है | लम्बे समय से चल रही मानसिक चिंता से आज मुक्ति मिलेगी | स्वास्थ्य को लेकर दिन शुभ है | संतान का धार्मिक कार्यो में शामिल होना, आपको पसंद आएगा | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन शुभ है |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कोई सम्पति खरीदने को लेकर आज घर में चर्चा हो सकती है | कोर्ट कचहरी में चल रहे मामले की वजह से थोड़े तनाव में हो सकते है | व्यापारी जातको को मनचाहा लाभ कमाने के लिए बड़ी मेहनत करनी पड़ेगी | आपके दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन थोड़ा परेशानी भरा साबित हो सकता है | कामकाज को लेकर आपका दिन अच्छा रहेगा | घर के सदस्य में चल रहा विवाद आपका सिरदर्द बन सकता है | पिताजी किसी काम की जिम्मेदारी आपको देंगे, आप इसे समय पर पूरा करने की कोशिश करे | सेहत और दाम्पत्य जीवन के मामले में दिन अच्छा रहेगा |