दूल्हा एक दुल्हन दो, शादी की गंभीर समस्या के हल के लिए किया टॉस का फैसला लेकिन…

10

शादी को लेकर कई बार आपने ऐसे किस्से सुने होंगे जिसको सुनकर आपको अजीब लगा होगा। लेकिन यह मामला जो सामने आया है वो आपको सच में हैरान कर देने वाला है। यह घटना कर्नाटक के अलूर तालुक के एक गांव की है, जहां एक शख्स की दो अलग-अलग लड़कियों के साथ अफेयर चल रहा था। अब जब बात शादी की आई तो उन्हें एक बड़ी ही जटिल समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं।

युवक से शादी करने घर पहुंची दो लड़कियां

बताया जा रहा है कि शादी से ठीक पहले दोनों ही लड़कियां लड़के घर जा पहुंचीं। दोनों लड़कियां इस बात को लेकर झगड़ रही थी कि युवक शादी करेगा तो सिर्फ हमसे। गांव वालों ने उन्हें काफी समझाया लेकिन वो किसी की एक भी सुनने को तैयार नहीं थी। दोनों अपनी-अपनी जिद पर अड़ी हुई थीं। यहां तक कि एक युवती ने तो खुदकुशी की भी कोशिश की।

मामला धीरे-धीरे गंभीर होता जा रहा था। इस समस्या को कोई भी समाधान समझ नहीं आ रहा था। हालांकि बहुत देर बाद एक हल निकला। दरअसल गांव वालों ने फैसला किया कि दोनों लड़कियों के बीच टॉस किया जाएगा। होगा और जो भी लड़की टॉस जीतेगी युवक की शादी उसी से होगी। लेकिन उससे पहले एक बॉन्ड पेपर पर तीनों लोगों को साइन करने होंगे जिससे जो फैसला आए वो तीनों लोग मानेगे।

लेकिन जब टॉस करने का समय आया तो लड़के ने भी अपनी इच्छा जाहिर की। युवक ने खुदखुशी करने वाली लड़की के गले लग गया। इस बात से साफ पता चल गया कि लड़का क्या चाहता है। जब फैसला सबके सामने था तो टॉस की कोई जरूरत नहीं थी। दूसरी तरफ अन्य दूसरी लड़की ने उस युवक के जोर दार थप्पड़ जड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.