राशिफल 22 सितम्बर 2021: इन राशियों के लिए शुभ है बुधवार, जानिए अपनी राशि का हाल…

10
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | किसी निजी कार्य के पूरा होने की ख़ुशी आपके चेहरे से झलकेगी | राजनीति से जुड़े जातको के लिए आज का दिन भागदौड़ में बीतेगा | आज किसी आर्थिक चक्कर में नुकसान करा सकते है, सतर्क रहे | आपके दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | अपने कार्यो में आपको सावधानी रखनी होगी, अन्यथा गड़बड़ हो सकती है | व्यापारी जातक आज बड़ी डील का हिस्सा बन सकते है | शाम के समय किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा, जहाँ आपकी मुलाकात कुछ नए लोगो से होगी | आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | संतान मन की कोई बात शेयर कर सकती है, जिसे जानकर आप विचारमग्न रहेंगे | कामकाज को लेकर आपका दिन अच्छा बीतेगा | घर परिवार का माहौल आपको ख़ुशी देगा | प्रेम जीवन वाले जातको के लिए दिन शुभ है, प्रिय को परिवार से मिलवा सकते है |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | धर्म कर्म के कामो में आपका मन आकर्षित होगा | आर्थिक मामले को लेकर आज व्यस्त रह सकते है | किसी पुराने मित्र से फ़ोन पर लम्बी बात करेंगे | इस राशि के विद्यार्थियों को अपने सीनियर्स से मदद लेनी पड़ेगी | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज अपने कार्य में आपको सावधानी बरतनी होगी, साथ ही अपने शत्रुओ पर भी नजर रखनी होगी | माता पिता किसी धार्मिक स्थल के दर्शन की इच्छा जता सकते है | आज संतान की सेहत में गिरावट रहेगी, जिस वजह से चिंतित हो सकते है |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | नौकरीपेशा जातको पर उच्च अधिकारीयों की कृपा रहेगी | व्यापारी जातको का अटका हुआ धन आज मिल सकता है | सुख सुविधा की चीजों पर आप धन खर्च कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी संग चल रही मनमुटाव की स्थिति आज दूर होगी |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | स्वास्थ्य को लेकर चल रही तकलीफ में सुधार होगा | कामकाज को लेकर सहकर्मी से मदद लेनी पड़ेगी, समय आने पर आप भी मदद करे | इस राशि के विवाह योग्य जातको के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते है | आर्थिक मामले में दिन बढ़िया रहेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन जल्द ही किसी बड़े खर्चे से सामना हो सकता है | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | घर में बड़े सदस्य से आज मतभेद हो सकते है, जिस वजह से आपका मूड खराब रहेगा | विवाहितो के दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आपकी द्वारा की गयी मेहनत का पूरा फल मिलेगा | किसी ख़ास काम को लेकर आपको मित्र की मदद लेनी पड़ेगी | धन निवेश को लेकर आप योजना बना सकते है | प्रेम जीवन वाले जातक अपने प्रिय से विवाह को लेकर बात कर सकते है |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कामकाज को लेकर दिन प्रभावी है | आर्थिक मामलो में आज अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है | नौकरीपेशा जातको का दिन अच्छा रहेगा, काम कम रहेगा | आपके दाम्पत्य जीवन में विवाद की स्थिति बन सकती है, आपको शांति से काम लेना होगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | अपने भविष्य को लेकर आप कुछ योजनाए बना सकते है | नौकरी की तलाश कर रहे जातको के लिए दिन शुभ है | आज किसी निजी कार्य के चलते आपको लम्बी दूरी की यात्रा करनी पड़ेगी | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम और सामंझस्य रहेगा |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कामकाज को लेकर मनचाहे फल प्राप्त करने में आप सफल होंगे | घर में किसी सदस्य की तरक्की देखकर मन प्रसन्न होगा | शाम के समय किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिस वजह से घर में चहल पहल का माहौल रहेगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published.