राशिफल 25 सितम्बर 2021: आज सावधान रहे ये 3 राशि वाले, जानिए अपनी राशि का हाल…

10
मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आपको आज अचानक धनलाभ होने की सम्भावना है, जिससे आप प्रसन्न होंगे | हालाँकि आज के दिन आप स्वास्थ्य का खास ख्याल रखे | परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा | माता जी से दिल की बात कहेंगे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन उतार चढाव से भरा रहने वाला है | आपके खर्चो में वृद्धि देखने को मिलेगी, आपको धन प्रबंधन पर ध्यान देना चाहिए | नौकरीपेशा जातको को आज अधिक मेहनत करनी पड़ेगी | विवाहित जातको का दिन तनावपूर्ण रहेगा, किसी बात पर लम्बी बहस होगी |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन फलदायक रहेगा | किसी कार्य को लेकर बनाई गयी आपकी योजना सफल होगी | नौकरीपेशा जातक आज ऑफिस में विरोधियों पर हावी रहेंगे | व्यापारियों के लिए आज का दिन बढ़िया साबित होगा | प्रेम जीवन वालो का दिन शानदार बीतेगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज के दिन आप किसी से गुस्से में पेश ना आये, अन्यथा बने बनाये काम बिगड़ सकते है | नौकरीपेशा जातक बॉस से किसी मसले पर अपने विचार व्यक्त करेंगे | विवाहित जातक जीवनसाथी संग शाम को घूमने जाने का प्लान बना सकते है |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | अपने खर्चो को नियंत्रण में करने की आपकी कोशिश सफल होती दिख रही है | कामकाज को लेकर आपको अभी बहुत कुछ सीखना है | परिवार में अचानक किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है | आपको इस सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ेगी |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | हालाँकि कहीं निवेश करना चाहते है, तो विशेषज्ञ की मदद ले | कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपकी तारीफ करेंगे | परिवार का कोई सदस्य किसी ख़ास चीज की मांग कर सकता है | जीवनसाथी से किसी मसले पर मतभेद हो सकते है |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका बढ़िया रहेगा | किसी काम से यात्रा करनी पड़ेगी, इस दौरान किसी परिचित से मुलाकात हो सकती है | ऑफिस में आज काम कम रहने वाला है | आपका कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है | प्रेम जीवन में प्रिय का पल पल बदलता मूड परेशान करेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | किसी को उधार दिया धन मिलने वाला है, जिस वजह से आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी | ऑफिस में जूनियर आपसे काम में मदद मांग सकते है | ससुराल पक्ष से कोई मुलाकात के लिए आ सकता है | आप उनसे मिलकर प्रसन्न होंगे |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | आपको किसी चीज की सताएगी, इस वजह से आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है | संतान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है | पारिवारिक जीवन में प्रेम रहेगा, लेकिन प्रेम जीवन वालो के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन ठीकठाक बीतेगा | आपका कोई काम अचानक अटक सकता है, जिस वजह से आप थोड़े परेशान रहेंगे | जमीन जायदाद के मामले में दिन शुभ साबित होगा | आज के दिन स्वास्थ्य से जुडी किसी भी समस्या को नजरअंदाज ना करे |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | राजनीति से जुड़े जातको को आज बड़ी ख़ुशी मिलने वाली है | व्यापारी आज काम के सिलसिले में यात्रा कर सकते है | परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा, आप परिवार के लिए खरीददारी कर सकते है | स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | ऑफिस में आज आपको बुद्धिमता का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी तारीफ होगी | घर में बीमार चल रहे सदस्य की सेहत में सुधार आने से राहत महसूस करेंगे | दाम्पत्य जीवन मे चल रहा तनाव जल्द ही दूर होगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published.