राशिफल 26 सितम्बर 2021: आज इन राशि वालो की पूरी होगी मुरादे, जानिए अपनी राशि का हाल…

6
मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आपको किसी काम में अपने मित्र की मदद लेनी पड़ सकती है | कामकाज को लेकर दिन ठीक रहेगा, हालाँकि सतर्कता बनाये रखे | जमीन जायदाद को लेकर चल रहा मामला आज सुलझ सकता है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा | स्वास्थ्य को लेकर भी दिन शुभ है |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | नौकरीपेशा जातको को आज चुनौतियों से सामना करना पड़ सकता है | व्यापारी जातको को आज लम्बी यात्रा करनी पड़ेगी | स्वास्थ्य को लेकर दिन बढ़िया रहेगा | प्रेम जीवन वाले जातको की प्रिय संग बहसबाजी हो सकती है, आपको धैर्य से काम लेना होगा |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आज जिस भी कार्य को हाथ में लेंगे, उसे समय पर पूरा करने में सफल होंगे | घर में किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है, जिस वजह से आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी | विवाहित जातको का दिन बढ़िया रहेगा, कहीं घूमने फिरने की प्लानिंग कर सकते है |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | नौकरीपेशा जातको का ऑफिस में प्रभाव बढ़ेगा | स्वास्थ्य को लेकर थोड़े सावधान रहे तो बेहतर है | किसी घरेलू काम में व्यस्त हो सकते है | आज किसी मित्र को आपकी मदद की जरूरत होगी | आपके दाम्पत्य जीवन में सब बढ़िया रहेगा |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कामकाज को लेकर दिन स्थिति सकारात्मक रहेगी | आज कुछ नया सीखने की मंशा हो सकती है | शाम के समय अपने मित्रों संग मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा | जीवनसाथी के साथ किसी पार्टी में शामिल हो सकते है |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा | अपने काम की जिम्मेदारी दूसरे को देने की भूल ना करे, बेवजह परेशानी में पड़ सकते है | व्यापारी जातको की मुलाकात प्रभावशाली व्यक्ति से होगी, इसका उन्हें भविष्य में लाभ मिलेगा | आपके दाम्पत्य जीवन में शिकायतों का दौर रहेगा |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | आर्थिक लाभ के आसार बन रहे है, आप कोई मौका हाथ से ना जाने दे | नौकरीपेशा जातको पर कार्यभार अधिक रहेगा | आज किसी मनचाही वस्तु को खरीदने में बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है | आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | पिताजी की मदद से किसी कार्य को फिर से शुरू करने का विचार कर सकते है | विदेश जाने की सोच रहे जातको को जल्द इस दिशा में कदम उठाने की जरूरत है | किसी को उधार दिया धन मिलने के आसार बन रहे है | आपका दाम्पत्य जीवन प्रेममय रहेगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन फलदायी साबित होगा | घर की मरम्मत को लेकर परिवार में चर्चा होगी, आप भी सहमत होंगे | ससुराल पक्ष की ओर से कोई मुलाकात के लिए आ सकता है | अपने मन की बात मित्र से शेयर करेंगे, बदले में उनकी प्रतिक्रिया देखकर आपका मन प्रसन्न होगा |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | कामकाज में भी फुर्ती देखने को मिलेगी, जिससे बॉस आपकी तारीफ करेंगे | स्वास्थ्य को लेकर आपका दिन बढ़िया है | नौकरी की तलाश कर रहे जातक को अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | व्यापारी जातको के हाथ अच्छी डील लगने वाली है | आर्थिक स्थिति को लेकर दिन सामान्य रहेगा | आज कोई मनचाही वस्तु आपको जीवनसाथी से उपहार स्वरुप मिल सकती है | राजनीति से जुड़े जातको के जनसमर्थन में वृद्धि होगी |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | हालाँकि मन में कुछ बातें चलेगी, जिन्हे लेकर आप विचारमग्न रहेंगे | कामकाज में मामले में आपको सहकर्मी की मदद लेनी पड़ेगी | संतान किसी खास चीज की इच्छा जता सकती है | आपके दाम्पत्य जीवन में हल्के तनाव की सम्भावना है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.