भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमत (Gold Price) के आधार पर बीते दिन देश में सोने का दाम 47 हजार 800 रुपए 10 ग्राम था। जो, आज भी 47 हजार 800 रुपए 10 ग्राम पर स्थिर बना हुआ है। आपको बता दें कि आज 22 कैरेट शुध्दता वाले सोने के 1 ग्राम की कीमत 4 हजार 780 रुपए है और 8 ग्राम का दाम 38 हजार 240 रुपए है। जबकि 10 ग्राम सोने का भाव 47 हजार 800 रुपए पहुंच गया है।
24 कैरेट की शुध्दता वाले Gold Price
वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट की शुध्दता वाले सोने के 1 ग्राम की कीमत (Gold Price) की तो यह 5 हजार 210 रुपए है। 8 ग्राम सोने का दाम 41 हजार 680 रुपए है। जबकि 24 कैरेट की शुध्दता वाले सोने के 10 ग्राम की कीमत 52 हजार 100 रुपए है। महानगरों की बात करे तो, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 52 हजार 100 रुपए है। मुंबई में 49 हजार 530 रुपए है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत कोलकाता में 50 हजार 400 रुपए है। जबकि चेन्नई में 50 हजार 50 रुपए तक पहुंच गया है।
यहां देखें कैरेट के अनुसार सोने की शुद्धता
24 कैरेट = 100% शुद्ध सोना (99.9%)
22 कैरेट = 91.7% सोना
18 कैरेट = 75.0% सोना
14 कैरेट = 58.3% सोना
12 कैरेट = 50.0% सोना
10 कैरेट = 41.7% सोना